हल्द्वानी में एफटीआई निदेशक के बंगले के पीछे पेड़ पर लटका मिला चतुर्थ श्रेणी कर्मी का शव, फैली सनसनी

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। यहां एफटीआई निदेशक के बंगले के पीछे आम के पेड़ पर एक चतुर्थ श्रेणी कर्मी के शव लटके हुए मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। परिजनों के सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

पुलिस के मुताबिक एफटीआई कंपाउंड में रहने वाले टीका सिंह बिष्ट पुत्र स्व. जसोद सिंह वन विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थे। परिवार में पत्नी व दो बेटे हैं और कुछ माह में ही वह सेवानिवृत्त होने वाले थे। परिजनों के मुताबिक वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे और मानसिक अवसाद में थे।

रविवार की शाम करीब 7 बजे वह घर से बिना बताए निकले और फिर लौट कर नहीं आए। देर हुई तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। रात करीब साढ़े 11 बजे परिजन एफटीआई निदेशक के बंगले के पीछे जंगल में पहुंचे तो उनका शव रस्सी के सहारे आम के पेड़ से लटकता पाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440