हल्द्वानी में यहां कूड़े के डेर में मिली युवक की लाश, देर रात खाना खाकर घर से हो गया था गायब

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। हल्द्वानी शहर में एक युवक की कूड़ें के डेर में लाश मिलने से सनसनी फैल गई। घर से खाना खाकर रात को अचानक गायब हुए युवक का भोटिया पड़ाव के नवाबी रोड में कूड़े के ढेर में शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की शिनाख्त नवाबी रोड निवासी 34 वर्षीय अजय आर्य के रूप में हुई है। युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में वरिष्ठ नागरिकों का खेल महोत्सव शुरू, उत्साह और ऊर्जा से भरा पहला दिन

बताया जा रहा है कि कूड़े के ढेर में युवक को पड़े देख लोगों ने उसके परिजनों को सूचना दी। जिसके बाद आनन-फानन में परिजन युवक को सुशीला तिवारी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।
हल्द्वानी कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक विजय मेहता का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

यह भी पढ़ें -   वैशाख पूर्णिमा पर मुख्य द्वार पर हल्दी से स्वास्तिक बनाना और आम के पत्तों का तोरण लगाना बहुत शुभ माना जाता है
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440