समाचार सच, हल्द्वानी। एक व्यक्ति का शव काठगोदाम में सड़क किनारे पड़ा मिला है। मृतक के शरीर में चोट के निशान मिले हैं। जिसके आधार पर अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत होने का अंदेशा जताया जा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


जानकारी के अनुसार गांजा, ज्योलीकोट निवासी 52 वर्षीय किशन सिंह पुत्र गोपाल सिंह बीती रात खाना खाने के बाद टहलने के लिए घर से निकले। लेकिन इसके बाद वापस घर नहीं लौटे। आज प्रातः उनका शव काठगोदाम क्षेत्र में सड़क किनारे पड़ा मिला। इस सूचना पर पहुंची 108 आपातकालीन सेवा ने उन्हें डॉ सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दी गई। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के शरीर में चोट के निशान पाए गए हैं। जिसके चलते अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत होना माना जा रहा है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440