आईआरबी की बैरक में फंदे से लटका मिला हेड कांस्टेबल का शव

खबर शेयर करें

समाचार सच, नैनीताल/कालाढूंगी। यहां थाना कालाढूंगी के बैलपड़ाव में आईआरबी की बैरक में संदिग्ध परिस्थितियों में हेड कांस्टेबल का शव फंदे से लटका मिलने से वहां सनसनी फैल गयी। प्रथम दृष्टया पुलिस आत्महत्या का केस मान रही है, परन्तु जांच के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

जानकारी के अनुसार नानकमत्ता ऊधमसिंहनगर के असली मिक्ल निवासी 52 वर्षीय कैदी सिंह राणा बीते एक वर्ष से बैलपड़ाव स्थित आईआरबी में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात थे। बीते मंगलवार को मंगलवार सुबह साथियों ने उन्हें आईआरबी की सी कंपनी की इमारत की छत के सहारे रस्सी से लटका पाया। आईआरबी के अधिकारियों से मिली सूचना पर बैलपड़ाव चौकी प्रभारी वीरेंद्र सिंह बिष्ट मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। इधर सूचना मिलने पर मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। बुधवार को पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया है।
इधर साथी जवानों के अनुसार मृतक कैदी सिंह राणा मिलनसार व्यक्ति थे। वह अपने पीछे पत्नी, दो बेटी और एक बेटा छोड़ गए हैं। एक बेटी की शादी हो चुकी है। चौकी प्रभारी वीरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। इस बारे में परिजनों व साथियों से पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड की प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440