मायके पहुंची विवाहिता का शव फंदे में लटका मिला, ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज

खबर शेयर करें

समाचार सच, रानीखेत। ताड़ीखेत के अमयाड़ी में मायके पहुंची विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव फंदे में लटका मिला। मृतका के भाई की तहरीर पर ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न के तहत केस दर्ज किया गया है।

द्वाराहाट के धरमगांव निवासी तारा जोशी (31) का विवाह छह साल पूर्व मनोज जोशी के साथ हुआ था। बीते 19 मई को वह मायके आई थी। मंगलवार सुबह जब मायके वाले उसके कमरे के बाहर पहुंचे तो दरवाजा नहीं खुला। उन्होंने ग्रामीणों को बुलाकर दरवाजा तोड़ा और भीतर पहुंचे तो तारा का शव फंदे पर लटका मिला।

यह भी पढ़ें -   ईद-उल-जुहा को लेकर गुरूवार को हल्द्वानी में ट्रैफिक डायवर्जन लागू, कई मार्गों पर वाहनों की आवाजाही रहेगी बंद

सूचना के बाद राजस्व पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर बहन की मौत पर भाई नवनीत पांडे ने ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। उसके मुताबिक लंबे समय से पति, सास, ननद और बहनोई दहेज की मांग कर उसकी बहन को प्रताड़ित कर रहे थे।

यह भी पढ़ें -   28 मई 2026 बृहस्पतिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

उसके साथ मारपीट कर उसे घर से भगा दिया और वह मायके आ गई। यहां भी वह मानसिक तनाव से जूझ रही थी। भाई की तरफ से तहरीर मिलने के बाद राजस्व पुलिस ने सास, ननद और पति के खिलाफ धारा 323, 504, 498, 306, 304 और दहेज एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440