खेत में मिला विवाहिता का संदिग्ध परिस्थितियों में शव, ससुराल पक्ष पर लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप

खबर शेयर करें

समाचार सच, रुद्रप्रयाग। जखोली ब्लॉक के लौंगा गांव में एक विवाहिता का शव घर से कुछ दूरी पर खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। वहीं, मृतका के मायके पक्ष की तहरीर पर राजस्व पुलिस ने उसके पति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर दिया है। राजस्व पुलिस ने शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग भेज दिया है।

यह भी पढ़ें -   दो लौंग के सेवन करने से कई गंभीर बीमारियों से को मात दी सकती है

शनिवार सुबह राजस्व उप निरीक्षक चौकी त्यूंखर को सूचना मिली कि एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। राजस्व उप निरीक्षक जगदीश प्रसाद बहुगुणा मौके पर पहुंचे तो पाया कि मृतका का शव उसके घर से लगभग 20 मीटर दूर खेत में पड़ा है। जिसके बाद राजस्व उप निरीक्षक ने घटनास्थल की पड़ताल की। बताया गया कि महिला ने आत्महत्या की है।

सूचना मिलने पर मृतका के पिता सहित अन्य परिजन भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने विवाहिता के पति सहित ससुरालियों पर उसे दहेज के लिए प्रताड़ित कर हत्या का आरोप लगाया है। जिसके बाद उन्होंने मामले में राजस्व पुलिस को तहरीर दी। राजस्व उप निरीक्षक ने बताया कि तहरीर के आधार पर राजस्व उप निरीक्षक ने मृतका के पति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों पता चल पायेगा।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440