उत्तराखंड पहुंचा शहीद जवान का पार्थिव शरीर

खबर शेयर करें

शहीद के परिजनों की हरसंभव मदद की जाएगी : सीएम

समाचार सच, देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने केंट रोड स्थित सेना परिसर में 8 वीं गढ़वाल राइफल के जवान सुरेन्द्र सिंह नेगी के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। नायक सुरेन्द्र सिंह नेगी जम्मू-कश्मीर में ड्यूटी के दौरान शहीद हुए। मुख्यमंत्री ने कहा कि दुःख कि इस घड़ी में राज्य सरकार, शहीद के परिजनों के साथ है। उन्होंने कहा कि शहीद के परिजनों की हरसंभव मदद की जाएगी।

पुंछ सेक्टर में ड्यूटी के दौरान दिल का दौरा पडऩे से शहीद हुए नायक सुरेंद्र सिंह नेगी का पार्थिव शरीर आज उत्तराखंड की राजधानी देहरादून पहुंच गया। यहां मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शहीद के पार्थिव शव पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि दुख की इस घड़ी में राज्य सरकार शहीद के परिजनों के साथ है। शहीद के परिजनों की हर संभव मदद की जाएगी।

यह भी पढ़ें -   24 अप्रैल 2026 शुक्रवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

मुख्यमंत्री कैंट रोड स्थित सेना परिसर में 8 वीं गढ़वाल राइफल के जवान सुरेंद्र सिंह नेगी के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मेंढर सब डिवीजन में नियंत्रण रेखा पर मनकोट सेक्टर में नियंत्रण रेखा के अग्रिम क्षेत्र बलनोई में ड्यूटी के दौरान दिल का दौरा पड़ने से नायक सुरेंद्र सिंह नेगी निवासी चमोली (उत्तराखंड) की मौत हो गई थी।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानीः जनहित खबर के बाद विवाद, पत्रकारों ने खोला मोर्चा

प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह मेंढर के मनकोट सेक्टर में तैनात नायक सुरेंद्र सिंह नेगी पुत्र गोविंद सिंह नेगी निवासी ग्राम सोनाली (कोड कंडार) बलनोई में ड्यूटी के दौरान अचानक गिर पड़े। आसपास मौजूद अन्य जवान उन्हें उठाकर शिविर में ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने बताया कि उनकी मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है। आवश्यक कार्यवाही के बाद देर शाम नेगी का शव उत्तराखंड के चमोली स्थित उनके घर के लिए रवाना कर दिया गया था।

Apply Online admission 2020-21 visit :-
https://www.edumount.org/
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440