शीतलाहाट देवी मन्दिर के जंगल में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी/काठगोदाम। ग्रामसभा तोक सोनकोट, रानीबाग में मां शीतलाहाट देवी मंदिर के जंगल में सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। इधर समाचार लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो पायी हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को कुछ ग्रामीणों ने ग्राम सभा तोक सोनकोट, रानीबाग में मां शीतलाहाट मन्दिर के जंगल में एक अज्ञात शव पड़ा देखा। तो आस-पास के क्षेत्र में सनसनी फैल गयी और देखते देखते वहां ग्रामीणों की भीड़ लगना शुरू हो गयी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना क्षेत्र पंचायत सदस्य मनीष गोनी को दी। बाद में मनीष द्वारा फोन पर दी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और गहनता से जांच पड़ताल की।

यह भी पढ़ें -   मंगलवार का राशिफल: किस राशि की चमकेगी किस्मत, किसे बरतनी होगी सावधानी? पढ़ें 21 जुलाई 2026 का भविष्यफल

पुलिस का कहना है कि मृतक की आयु लगभग 30 वर्ष है और शव करीब एक सप्ताह पुराना है। पुलिस ने शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन वह कामयाब नहीं हो सकी। पुलिस का कहना है कि मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही मालूम हो पायेगा। फिलहाल समाचार लिखे जाने तक पुलिस घटना की जानकारी में लगी हुई थी।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440

One thought on “शीतलाहाट देवी मन्दिर के जंगल में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव”

  1. आपका चैनल बहुत अच्छा है