समाचार सच, हल्द्वानी। प्रान्तीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा ने मुख्यमंत्री को पत्र लिख यह मांग करी कि जरूरत का सामान की बिक्री कर रहे व्यापारी समाज का भी बीमा कोरोना वारियर्स की तरह होना चाहिए। जो किराना या अति आवश्यकीय सेवाओं के माध्यम से अपनी सेवाएँ दे रहे हैं वे सभी कोरोना संक्रमण से अछूते नहीं हैं क्योंकि वे अनजान कैरियर्स के संपर्क में भी आ सकते हैं।
उन्होंने प्रदेश सरकार से अपील करते हुए कहा कि आवश्यक वस्तुओं की सेवा में कार्यरत ऐसे सभी व्यापारियों का कोरोना संक्रमित होने पर अथवा कोरोना से मृत्यु होने पर 25 लाख मुआवजा देने की घोषणा करें और इन कोरोना वारियर्स का बीमा भी करायें।
उन्होंने कहा कि हमारा व्यापारी आपदा की घड़ी में हमेशा अग्रणी भूमिका निभाता रहा है वह व्यवसाय के साथ ही जनमानस की सेवा में भी तत्परता से लगा रहता है। आज देश का व्यापारी भावी आर्थिक मंदी के दौर को देखते हुए भी अपना फर्ज निभाने में लगा है लेकिन हमारे व्यापारी के प्रति सरकार कुछ भी नहीं सोचती है। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री जी से अपील की है कि कोरोना संक्रमण से मृत्यु होने पर व्यापारी को कोरोना वारियर्स की तर्ज में मुआवजे की शीघ्र घोषणा करें।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


