प्यार के बदले मिली मौत, युवक ने शव के 35 टुकड़े कर हत्या को दिया अंजाम

खबर शेयर करें

समाचार सच, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली से दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है। जिसमें, आफताब नामक एक व्यक्ति ने मुंबई से 1500 किलोमीटर दूर दिल्ली आकर अपनी लिव इन पार्टनर श्रद्धा (26) की बहुत ही बेरहमी से हत्या कर दी। इतना ही नहीं आरोपी ने शव के कई टुकड़े किए और दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में फेंककर शव को ठिकाने लगा दिया। दिल्ली पुलिस ने इस मर्डर की गुत्थी को सुलझाते हुए पांच महीने बाद आरोपी आफताब अमीन पूनावाला को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अब मृतका श्रद्धा के शरीर के उन टुकड़ों को आफताब के जरिए ढूंढ रही है, जिन्हें आरोपी ने हत्या करने के बाद अलग-अलग स्थानों पर फेंक दिया था। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी रोज रात 2 बजे उन टुकड़ों को फेंकने के लिए फ्लैट से निकलता था। उसने उन टुकड़ों को फ्रीज में रखने के लिए 300 लीटर का फ्रीज भी खरीदा था। युवक ने अपनी पार्टनर की हत्या कर शव के 35 टुकड़े किए और फ्रिज में रख दिए।

साउथ दिल्ली के एडिशनल डीसीपी अंकित चौहान ने बताया कि श्रद्धा के पिता विकास मदान वाकर (59) ने नवंबर के महीने में अपनी बेटी के अपहरण की एफआईआर दिल्ली के महरौली थाना में दर्ज कराई थीं। श्रद्धा के पिता ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी मुंबई के कॉल सेंटर में काम करती थी, जहां उसकी मुलाकात आफताब नाम के एक शख्स से हुई और दोनों की दोस्ती काफी नजदीकी में तब्दील हो गई। दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे लेकिन परिवार वाले इस बात से खुश नहीं थे जिसके चलते उन्होंने इसका विरोध किया। श्रद्धा के पिता की शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें -   पुल के नीचे हेलमेट पहने युवक की संदिग्ध मौत, वायरल वीडियो में पुलिस पर आरोप—जांच शुरू

पुलिस मुखबिर और टेक्निकल सर्विलांस की मदद से आफताब की तलाश में जुट गई, जिसके बाद एक गुप्त सूचना के आधार पर आफताब को धर दबोचा गया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि श्रद्धा उसपर लगातार शादी का दबाव बना रही थी, जिसको लेकर उनके बीच में अक्सर झगड़ा होना शुरू हो गया। इन चीजों से तंग आकर उसने मई के महीने में बेरहमी से उसकी हत्या कर डाली और शव के टुकड़े कर अलग-अलग जगह पर जंगल में फेंक दिए। पुलिस ने आरोपी आफताब को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि आरोपी आफताब और श्रद्धा के बीच 18 मई को झगड़ा हुआ। झगड़े के दौरान श्रद्धा चिल्ला रही थी, उसकी आवाज आस-पड़ोस के लोग ना सुन सकें, इसके लिए आरोपी आफताब ने श्रद्धा का मुंह दबा दिया और इसी दौरान श्रद्धा की मौत हो गई। श्रद्धा को मरा हुआ देखकर आफताब घबरा गया, जिसके बाद आफताब ने श्रद्धा की लाश ठिकाने लगाने की सोची और आरी से श्रद्धा के शरीर के करीब 35 टुकड़े कर डाले। आरोपी आफताब ने श्रद्धा के शव के टुकड़ों को एक-एक करके 18 दिन तक महरौली के जंगलों में फेंकता रहा।

यह भी पढ़ें -   02 मई 2026 शनिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

आरोपी इतना शातिर था कि 18 दिनों तक श्रद्धा के शव के टुकड़ों में से बदबू ना आए, इसके लिए उसने बाजार से 300 लीटर का एक बड़ा फ्रिज खरीदा और उस फ्रिज में श्रद्धा के शव के टुकड़ों को रखा था। फिलहाल इस पूरे मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे लगातार पूछताछ की जा रही है। वहीं जिस जगह उसने शव को काट काट कर टुकड़ों को फेंका था, वहां पर भी पुलिस छानबीन कर रही है।

वहीं इस घटना के खुलासे के बाद दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने ट्वीट कर हत्यारे को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है। स्वाती ने अपने ट्वीट में इस घटना को रूप कंपाने वाली घटना बताया है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440