समाचार सच, देहरादून (एजेन्सी)। बीते सप्ताह उत्तराखण्ड में आये दिन बढ़ रहे कोरोना के मामलों को देखते हुए शासन द्वारा चार जिलों में शनिवार-रविवार को लॉकडाउन किया गया था। परन्तु इन चार जिलों में इस दो दिनी के लॉकडाउन के बाद कोरोना केस बढ़ रहे हैं। इसकों देखते हुए सूत्रों के अनुसार माना जा रहा है कि इस सप्ताह भी राज्य सरकार शनिवार-रविवार को लॉकडाउन का फैसला ले सकती है।
मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह का कहना है कि शुक्रवार तक हालात की समीक्षा के बाद आगे फ़ैसला लिया जाएगा। उक्त दो दिन का लॉकडाउन जारी रखने और ना रखने को लेकर सरकार मंथन कर रही है। जिलाधिकारियों और मंडलायुक्तों को इस संबंध में विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर शुक्रवार तक फीडबैक देने के निर्देश मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने दिए हैं। शुक्रवार को ही इस संबंध में फैसला लिया जाएगा।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












