हल्द्वानी में पेड़ से लटका मिला महिला का सड़ा-गला शव, 26 मार्च से थी लापता

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। महिला का शव मुखानी थाना क्षेत्र के कमलुवागांजा में पेड़ से लटका मिला है। इससे क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है। पुलिस ने शव को फंदे से उतारा और शिनाख्त कराई। महिला कई दिनों से लापता बताई गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार कमलुवागांजा स्थित जीएसजी क्रिकेट ऐरीना के पास गुरुवार को कुछ लोगों ने एक महिला का शव पेड़ से लटका देखा। जिससे हड़कंप मच गया। इसकी सूचना मुखानी थाना पुलिस को दी गई। एसओ पंकज जोशी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव को पेड़ से नीचे उतारकर लोगों से शिनाख्त कराई गई। शव की पहचान 47 वर्षीय तारा देवी पत्नी ललित सिंह के रूप में हुई।

यह भी पढ़ें -   कर्णप्रयाग बवाल में बड़ा मोड़: जेल से बाहर आए चारों निहंग, कोर्ट से मिली जमानत; अब सबकी नजर अगली सुनवाई पर

पति ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी 26 मार्च से लापता थी। उसके दो बेटे भारतीय सेना में कार्यरत हैं। एसओ जोशी ने बताया कि शव की कमर से नीचे कपड़े नहीं थे। कई दिन पुराना शव होने की वजह से सड़ गया था। परिजनों ने बताया कि तारा देवी पिछले पांच साल से मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रहीं थीं। उनका एम्स दिल्ली में इलाज चल रहा था।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में मौसम का यू-टर्न! आज से बदलेगा मिजाज, इन जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, 1 जुलाई तक भारी बरसात की चेतावनी

पति ललित सिंह ने बताया कि उनकी पत्नी तारा 26 मार्च को अचानक घर से कहीं चली गई थी। काफी खोजबीन के बाद जब वो नहीं मिली तो मुखानी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराने को पत्र दिया। लेकिन पुलिस ने 30 मार्च को गुमशुदगी दर्ज की।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440