शादी से लौट रहे युवक का रास्ते में शौच करना बना मौत का कारण

खबर शेयर करें

समाचार सच, विकासनगर। साहिया के पास शादी समारोह से लौट रहे युवक का पैर फिसलने से वह गहरी खाई में गिर गया। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही तत्काल साहिया पुलिस व एसडीआरएफ टीम ने मौके पर पहुंचकर युवक को रेस्क्यू किया, जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। वहीं पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी।

यह भी पढ़ें -   तीजन बाई: संघर्ष, कला और साहस की अमर गाथा

साहिया पुलिस चौकी प्रभारी नीरज कठैत ने बताया कि बीते देर रात्रि को थाना कालसी पुलिस को सूचना मिली कि साहिया के पास शादी समारोह में गाड़ी से लौटते वक्त एक लड़का शौच के लिए उतरा था। जिसका अचानक पैर फिसलने से वह गहरी खाई में गिर गया। सूचना पर तत्काल साहिया पुलिस व एसडीआरएफ टीम ने मौके पर पहुंचकर युवक को रेस्क्यू किया, लेकिन तब तक युवक की मौत हो चुकी थी।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड पंचायत चुनाव: 12 जिलों में 15 जुलाई को होगा मतदान, आयोग ने जारी किया पूरा शेड्यूल

जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साहिया पुलिस चौकी प्रभारी ने बताया कि गंभीर चोटें आने के चलते युवक की मृत्यु मौके पर ही हो चुकी थी। मृतक की शिनाख्त देव चौहान (22) पुत्र अनिल चौहान निवासी सीना चांदपुर जनपद बिजनौर उत्तर प्रदेश रूप में हुई है। मृतक के शव को मोर्चरी में रखा गया है, मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है. जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440