उत्तराखंड पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह उत्तराखंड पहुंचे हैं। इंडियन एयरफोर्स के चॉपर से वह मसूरी पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के उत्तराखंड पहुंचने पर जौलीग्रांट एयरपोर्ट में उनका स्वागत किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, सौरभ बहुगुणा, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल आदि उपस्थित थे।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सुबह करीब दस बजे देहरादून स्थित जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनका स्‍वागत किया। जिसके कुछ देर बाद राजनाथ सिंह मसूरी के लिए रवाना हो गए। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के हेलीकॉप्टर ने सेंट जार्ज कॉलेज हेलीपैड पर लैंड किया। बीजेपी मंडलाध्यक्ष मोहन पेटवाल ने गुलदस्ता भेंट कर राजनाथ सिंह का स्वागत किया और लौटते हुए बीजेपी कार्यकर्ताओं की ओर से मिलने का समय मांगा, जिसे राजनाथ सिंह ने स्वीकार कर लिया। इसके बाद राजनाथ सिंह सड़क मार्ग से एलबीएस प्रशासनिक अकादमी के लिए रवाना हुए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   एमबीपीजी में ABVP प्रत्याशी धीरज बिष्ट ने कराया नामांकन, समर्थकों की रैली से गरमाया छात्रसंघ चुनाव का माहौल
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440