समाचार सच, देहरादून। डॉक्टर आचार्य सुशांत राज ने बताया की शनिवार को नवरात्र शुरू होंगे। इस वर्ष नवरात्र आठ दिन के होंगे। दो नवरात्र एक ही दिन होंगे। इस बार नवरात्रों का एक दिन कम हो रहा है। अष्टमी और नवमी तिथियां एक ही दिन पड़ने से नवरात्र के आठ दिन के ही होंगे और अगले दिन विजयदशमी मनाई जाएगी। 17 अक्तूबर को पहला नवरात्र होगा। शास्त्रों के अनुसार सूर्योदय के 10 घड़ी तक या अभिजीत मुहूर्त में कलश स्थापना की जा सकती है, लेकिन प्रतिपदा की प्रथम 16 घड़ी और चित्रा नक्षत्र के साथ वीदृति योग का पूर्व भाग घट स्थापना के लिए वर्जित है। इस बार प्रतिपदा की 16 घड़ी 17 अक्तूबर को प्रातःकाल 7.20 तक ही है। इसलिए इसके बाद कलश स्थापना की जा सकती है। 7.46 से 9.12 प्रातःकाल कलश स्थापना करना सबसे अच्छा रहेगा। इस दिन अभिजित मुहूर्त 11.38 से दोपहर 12.26 तक होगा। इस समय भी कलश स्थापना की जा सकती है। 25 अक्तूबर को नवमी सुबह 7.42 तक है, उसके बाद दशमी है। 26 अक्तूबर को दशमी सुबह 9 बजे तक ही है। विजयदशमी, अपराजिता का पूजन दोपहर में होता है और रावण का दहन शाम को होता है। इसलिए दशहरा 25 अक्तूबर को मनाया जाएगा। इस साल अधिकमास के कारण शारदीय नवरात्रि और दीपावली सहित सभी त्योहार पिछले साल की तुलना में देरी से मनाए जाएंगे। अधिक मास होने के कारण त्योहारों में देरी आएगी। शादियों के लगन भी देरी से शुरू हो रहे हैं। सनातन धर्म के अनुसार हर तीन साल में अधिक मास (पुरुषोत्तम मास) आता है। 17 सितंबर से 16 अक्तूबर तक आश्विन अधिक मास रहने के कारण व्रत-त्योहार गत वर्ष की तुलना में आगे खिसक गए हैं। इस साल अक्तूबर से दिसंबर तक जो भी त्योहार होंगे, वे गत साल की तिथियों के मुकाबले देरी से आएंगे।
अक्तूबर 2020
17 शनिवार शरद नवरात्रि , तुला संक्रांति , घटस्थापना
21 बुधवार कल्परम्भ
22 गुरुवार नवपत्रिका पूजा
24 शनिवार दुर्गा महा नवमी पूजा , दुर्गा महा अष्टमी पूजा
25 रविवार दशहरा , शरद नवरात्रि पारणा
26 सोमवार दुर्गा विसर्जन
27 मंगलवार पापांकुशा एकादशी
28 बुधवार प्रदोष व्रत (शुक्ल)
31 शनिवार अश्विन पूर्णिमा व्रत
नवंबर 2020 त्यौहार
4 बुधवार संकष्टी चतुर्थी , करवा चौथ
11 बुधवार रमा एकादशी
13 शुक्रवार मासिक शिवरात्रि , धनतेरस , प्रदोष व्रत (कृष्ण)
14 शनिवार दिवाली , नरक चतुर्दशी
15 रविवार गोवर्धन पूजा , कार्तिक अमावस्या
16 सोमवार भाई दूज , वृश्चिक संक्रांति
20 शुक्रवार छठ पूजा
25 बुधवार देवुत्थान एकादशी
27 शुक्रवार प्रदोष व्रत (शुक्ल)
30 सोमवार कार्तिक पूर्णिमा व्रत
दिसंबर 2020 त्यौहार
3 गुरुवार संकष्टी चतुर्थी
11 शुक्रवार उत्पन्ना एकादशी
12 शनिवार प्रदोष व्रत (कृष्ण)
13 रविवार मासिक शिवरात्रि
14 सोमवार मार्गशीर्ष अमावस्या
15 मंगलवार धनु संक्रांति
25 शुक्रवार मोक्षदा एकादशी
27 रविवार प्रदोष व्रत (शुक्ल)
30 बुधवार मार्गशीर्ष पूर्णिमा व्रत
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












