समाचार सच, नई दिल्ली। सीएम अरविंद केजरीवाल को ईडी ने शराब घोटाले में गिरफ्तार कर लिया है। दो घंटे की पूछताछ के बाद ईडी ने सीएम को अरेस्ट किया है। गुरुवार को ही सीएम द्वारा हाई कोर्ट में एक याचिका दायर की गई थी जिसमें कहा गया कि उन्हें गिरफ्तारी से राहत दे दी जाए। लेकिन तब कोर्ट ने उस याचिका को खारिज कर दिया और अब उस झटके के बाद आम आदमी पार्टी को दूसरा झटका भी लग गया है।
बताया जा रहा है कि कल यानी कि शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में सीएम अरविंद केजरीवाल के मामले में सुनवाई हो सकती है। आम आदमी पार्टी की तरफ से ही राहत के लिए वो याचिका दायर की गई है। लेकिन तब तक सीएम के लिए चुनौतियां काफी ज्यादा बढ़ चुकी हैं। उनकी गिरफ्तारी होना जमीन पर सभी समीकरणों को बदलने वाला है। इस समय लोकसभा का चुनाव नजदीक है, तारीखों का ऐलान भी हो चुका है, ऐसे में उस बीच ईडी का ये एक्शन मायने रखता है।
ईडी ने शराब घोटाले मामले में दो घंटे की पूछताछ के बाद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अरविंद केजरीवाल को कल कोर्ट में पेशी के लिए ले जाया जाएगा। ईडी की टीम गुरुवार शाम अचानक दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के आवास पर पूछताछ के लिए पहुंची थी। तभी से ये कयास लगाए जा रहे थे कि आज ही दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।
असल में गुरुवार को ही हाई कोर्ट से सीएम केजरीवाल को बड़ा झटका लगा था। उनकी गिरफ्तारी से राहत वाली याचिका को ही खारिज कर दिया गया था। जानकारी के लिए बता दें कि इस समय ईडी के बड़े और सीनियर अधिकारी सीएम के आवास पर मौजूद हैं। ये सब तो तब हुआ है जब सीएम को ईडी के कुल 9 समन जा चुके हैं, लेकिन एक बार भी जांच में शामिल नहीं हुआ गया। ऐसे में अब फिर समन देने के लिए सीएम आवास पर पहुंचा गया है और उन्हें पूछताछ में शामिल होने के लिए कहा गया है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440

















