सस्ता गल्ला विक्रेताओं की मांग, शीघ्र किया जाये लाभांश व भाड़ा का भुगतान

खबर शेयर करें

बायोमैट्रिक प्रणाली से राशन वितरण करने के आदेश पर जताई आपत्ति

समाचार सच, हल्द्वानी। आदर्श राशनिंग डीलर वेलफेयर सोसाइटी से जुड़े सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने लाभांश व भाड़ा भुगतान करने की मांग की है। इसे लेकर उन्होंने जिला पूर्ति अधिकारी से मुलाकात की। जहां उन्हें 15 दिन में भुगतान का आश्वासन दिया गया। सोसाइटी के प्रदेश अध्यक्ष रमेश पांडे के अनुसार सस्ता गल्ला विक्रेताओं को अप्रैल, मई व जून में वितरित किए राशन का लाभांश व भाड़े के भुगतान नहीं हो पाया है। इस मांग को उन्होंने जिला पूर्ति अधिकारी के समक्ष रखा और सस्ता-गल्ला विक्रेताओं की परेशानी को देखते हुए जल्द से जल्द वितरकों का लाभांश व भाड़े का भुगतान करने की मांग उठाई। साथ ही उन्होंने कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच जिला पूर्ति अधिकारी के बायोमैट्रिक प्रणाली से राशन वितरण करने के आदेश पर आपत्ति जताई है। इस पर डीएसओ ने आश्वस्त किया है कि 15 दिन के भीतर शासन से वितरकों का लाभांश व भाड़े की राशि प्राप्त हो जाएगी। पांडे ने बताया कि इस संबंध में केंद्रीय खाद्य सचिव भारत सरकार से भी सकारात्मक वार्ता हुई है। इधर सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने बताया कि ओडिशा राज्य ने बायोमैट्रिक प्रणाली से राशन वितरण पर रोक लगा दी है। उन्होंने ओडिशा की तर्ज पर उत्तराखंड में भी बायोमैट्रिक से राशन वितरण पर रोक लगाने की मांग उठाई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में 'वन्दे मातरम्' के 150 वर्ष पूरे होने पर कार्यक्रमों की भव्य शुरुआत
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440