कर्मकांड ब्राह्मण समाज को आर्थिक मदद देने की मांग

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। कोरोना महामारी में कर्मकांड व दान दीक्षा से जीवन यापन करने वाले ब्राह्मण समाज को आर्थिक मदद देने की मांग को लेकर पूर्व दर्जामंत्री ठा. चन्द्रमोहन सिंह के नेतृत्व में लोगों ने बु़द्ध पार्क में सांकेतिक धरना देने के साथ ही मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया।

सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से भेजे गये ज्ञापन में कहा गया है कि लॉक डाउन से सभी कारोबार प्रभावित हुए हैं। ऐसे में सनातन धर्म से जुड़े ब्राह्मण समाज के लोगों के समक्ष भी भुखमरी के हालात बन गये हैं। विवाह समारोह, नामकरण, जनेऊ संस्कार, पूजा-पाठ, मंदिर इत्यादि बंद रहने के कारण कर्मकांड से जुड़े पंडित, शास्त्री, आचार्य व मंदिरों के पुजारी आदि के पघरिवारिक जीवन पर घोर संकट आ खड़ा हुआ है। जो वर्ग समाज को सही रास्ता दिखाता था, वह आज दोराहे पर खड़ा हो गया है। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से ऐसे लोगों को प्रतिमाह 15 हजार रूपया भरण-पोषण भत्ते के रूप में महामारी दूर होने तक देने की मांग की है।

ज्ञापन व धरने में हरीश चन्द्र शास्त्री, हेम पाठक, गणेश परगांई, राम प्रसाद, महेश शास्त्री, रमेश जोशी, कुंदन सिंह आदि शामिल रहे।

यह भी पढ़ें -   गांधी-शास्त्री जयंती पर पाथफाइंडर स्कूल में गूंजा ‘One Tree, One Life’ का संदेश, ग्लोबल साइकिलिस्ट सोमेन देबनाथ ने बच्चों को दिखाई नई राह
Apply Online admission 2020-21 visit :-
https://www.edumount.org/
ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440