हिंसा और संपत्ति को नुकसान विधेयक पुनः लागू किये जाने की मांग, चिकित्सकों ने भेजा पीएम को ज्ञापन

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। हिंसा और संपत्ति को नुकसान विधेयक पुनः लागू किये जाने की मांग को लेकर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ज्ञापन प्रेषित किया है।

ज्ञापन के माध्यम से आईएमए ने प्रधानमंत्री से स्वास्थ्य सेवा कार्मिक और नैदानिक प्रतिष्ठान (हिंसा और संपत्ति को नुकसान) विधेयक, 2019 को पुनः लागू करने की मांग की है। कहा गया है कि गृह मंत्रालय द्वारा इस कानून को पूर्व में खारिज कर दिया गया था। जिसे पुनः लागू करने की नितान्त आवश्यकता है। इसके अलावा कोरोना संक्रमण काल में अपनी जान गंवाने वाले चिकित्सकों के परिवारों को सरकार की ओर से सहायता दिलाये जाने की मांग की गई है।
ज्ञापन देने वालों में आईएमए अध्यक्ष डॉ राघव पांडे, सचिव डॉ गौरव सिंघल, संरक्षक डॉ एसके अग्रवाल, डॉ डीएस हुराना, डॉ एमसी सती, डॉ यूके ओली, डॉ आरके खुराना, डॉ अनिल अग्रवाल, डॉ अतुल सक्सेना, डॉ नीरज त्रिपाठी, डॉ अपूर्वा गुप्ता, डॉ बीसी पांडे, डॉ केसी लोहनी, डॉ अजय पांडे, डॉ पुनीत अग्रवाल, डॉ राहुल सिंह, डॉ अरून कुमार, डॉ नीलांबर भट्ट, डॉ एसके गुप्ता, डॉ त्रिलोचन सिंह, डॉ पुनीत गोयल, डॉ बीएस बिष्ट, डॉ अमरपाल सिंह, डॉ मयंक पांगती आदि शामिल रहे।

यह भी पढ़ें -   लालकुआं व्यापार मंडल चुनाव में मतदान जारी, 1053 व्यापारी चुनेंगे अपना नया नेतृत्व

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440