किसान विरोधी काले कानून वापस लेने की मांग, कांग्रेस ने भाजपा सरकार का किया पुतला दहन

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। देहरादून महानर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा के नेतृत्व में किसान विरोधी काले कानून वापस लेने तथा किसानों के उत्पीड़न के विरोध में भाजपा सरकार का पुतला दहन किया गया। लालचन्द शर्मा ने भाजपा सरकार द्वारा बनाये गये किसान विरोधी बिलों को वापस लेने की मांग करते हुए कहा कि आज देश का किसान और खेत मजदूर सड़कों पर है और सत्ता के नशे में मदमस्त मोदी सरकार उनकी रोजी रोटी छीन खेत खलिहान को पूंजीपतियों के हवाले करने का षडयंत्र कर रही है। उन्होंने कहा कि किसान विरोधी तीन काले कानूनों ने समूची मोदी सरकार के ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मुखौटे को उतार दिया है। असल में मोदी सरकार का मूलमंत्र किसानों को मात, पूंजीपतियों का साथ! खेत मजदूरों का शोषण, पूंजीपतियों का पोषण! गरीबों का दमन, पूंजीपतियों को नमन! है। लालचन्द शर्मा ने कहा कि आत्म निर्भर भारत अभियान की आढ में भारत की आत्मा को किस तरह मारा जा रहा है इसका ताजा उदाहरण है मोदी सरकार द्वारा बनाये गये किसान विरोधी बिल हैं जिन्हें संसद के दोनों सदनों से किस तरह अलोकतांत्रिक तरीके से पास कराया गया, वो इतिहास के पन्नों में काले अध्याय की तरह लिखा जायेगा ये तीनों ही कानून किसान की कमर तोडने के लिए काफी हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के नाम पर लगाये गये लाॅक डाउन में देश का मजदूर किसान सड़कों पर तपती धूप में चलने को मजबूर था और आज देश का अन्नदाता सड़कों पर कडकडाती ठंड में रात बिताने को मजबूर है। देश की जनता आने वाले चुनावों में भाजपा को इसका सबक जरूर सिखायेगी। पुतला दहन करने वालों में पूर्व विधायक राजकुमार, प्रदेश सचिव कमरखान ताबी, नवीन पयाल, देप बोहरा, डाॅ0 विजेन्द्र पाल, अनूप कपूर, देवेन्द्र सती, आनन्त त्यागी, अरूण शर्मा, प्रकाश नेगी, अर्जुन सोनकर, रॉबिन त्यागी, प्रवीण त्यागी, सुनील बांगा, योगेश भटनागर, राॅबिन नेगी, गौतम सोनकर, अनुराग गुप्ता, अजय रावत, अमीचन्द सोनकर, अजय बेलवाल, भरत शर्मा, भूपेन्द नेगी, राहुल प्रताप सिंह, आशीष सक्सेना, पुनीत कुमार, अरूण बिष्ट, सुनित सिंह, पवन चतुर्वेदी, राबिन त्यागी, रिंकू मौर्य, शेखर कपूर, दीपक हटवाल, आशु रतूडी, विराट भटनागर आदि शामिल थे।

यह भी पढ़ें -   24 घंटे का खतरा! 21 राज्यों में मौसम का कहर, 80KM/H की रफ्तार से आएगा तूफानी अंधड़, IMD का बड़ा अलर्ट

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440