समाचार सच, हल्द्वानी। रोडवेज प्रबंधन द्वारा न्यायालय में विचाराधीन दुकान को ध्वस्त किया जाना निदंनीय है। प्रबंधन द्वारा किया कार्य कोर्ट की अवेहलना दर्शाता है। उक्त विचार आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता समित टिक्कू ने पत्रकार वार्ता के दौरान व्यक्त किये। उनका कहना था कि आम आदमी पार्टी अतिक्रमणकारियों का कोई समर्थन नहीं करती है, लेकिन कोरोनाकाल को देखते हुए इस प्रकार के कार्य कुछ समय तक के लिये स्थागित कर दिये जाये, जिससे आर्थिक मंदी के दौर से गुजर रहा व्यक्ति अपने भरन-पोषण हेतु कार्य कर रहा है। विगत दिनों रोडवेज प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाओं अभियान चलाया गया। हमारा उसमें आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं का कोई विरोध नहीं था, केवल एक दुकान हेतु जिसका मामला न्यायालय में विचाराधीन है उक्त दुकान को लेकर रोडवेज प्रंबधन से वार्ता भी हुई थी, जिस पर प्रबंधन द्वारा उक्त दुकान को छोड़कर अन्य दुकानों का अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया था, लेकिन उन्होंने दबाव में न्यायालय में विचाराधीन दुकान को भी ध्वस्त कर दिया गया है। ऐसे में दुकानदार को दुकान के अंदर रखा समान तक निकालने का मौका नहीं दिया। जिसका विरोध करने पर हमपर पुलिस कार्रवाई की गयी। जो निदंनीय है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में जनता इस तानाशाह सरकार का मुंहतोड़ जवाब देगी।
वार्ता में मुख्य रूप से श्रीकांत खण्डेलवाल, डिम्पल पाण्डे, रक्षित वर्मा आदि आप कार्यकर्ता उपस्थित थे।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


