किसानों की मांगों को लेकर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। सेंटर ऑफ इंडियान ट्रेड यूनियन्स (सीटू) उत्तराखण्ड किसान सभा ने देश व्यापी विरोध दिवस के अवसर पर मजदूरो किसानों की मांगों को लेकर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को मांगपत्र भेजा। आज सीटू और किसान सभा से जुड़े मजदूर और किसान एसएसपी कार्यालय के बाहर एकत्र हो कर जिलाधिकारी कार्यालय तक जलूस निकाल कर प्रदर्शन किया तथा सभा की सभा को किसान सभा के प्रांतीय अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह सजवाण, सीटू के प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र सिंह नेगी, महामंत्री लेखराज, शिव प्रसाद देवली, इंदु नौडियाल आदि ने सम्बोधित किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार कृषि क्षेत्र में अध्यादेश ला कर बड़े पुंजिपतियो को किसानों को लूटने की खुली छूट दे रही है जिससे किसान का ओर अधिक शोषण बढ़ेगा। वक्ताओं ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार रेल, हवाई अड्डो, आयुद्ध निर्माणियो, कोल इंडिया, बैंक, बीमा का निजीकरण कर रही है, जिससे आम जनता के हितों पर प्रतिकूल असर पड़ेगा। वही मजदूरों की छटनी बड़े पैमाने पर हो रही है। उन्होंने स्कूलो, उद्योगिक संस्थानों में छटनी की जा रही है। वक्ताओं ने कहा कि जो लोग इनकम टैक्स के दायरे से बाहर है, उन्हें सरकार 7500 रु प्रति माह कम से कम छः माह तक दे। उत्तराखण्ड में जो श्रम कानूनों में कटौती की जा रही है उसे तुरंत वापस लिया जाए, 8 घण्टे की बजाय 12 घण्टे काम के निर्धारित करने के शासनादेश को वपस तत्काल वापस लिया जाए, प्रवासी मजदूरो को उनके मुताबिक काम दिया जाए, आशा आंगनवाड़ी को क्रोना के विषय मे कार्यकरने पर अलग से मानदेय दिया जाय। भवन एवम अन्य सन्निर्माण कर्मकार बोर्ड सहित अन्य मजदूरो से सम्बंधित समितियों में ट्रेड यूनियनों के प्रतिनिधियों को रखा जाए। और निर्माण के मजदूरों का पंजीकरण ऑनलाइन और ऑफ लाइन दोनो किये जायें। उन्होंने कहा कि सरकार के सारे दावे खोखले साबित हो रहे है कई उद्योगों में वेतन में भारी कटोती की जा रही है जिसकी भरपाई सरकार करें। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी पांडेय ने ज्ञापन को प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को भेजने का आश्वासन दिया।

यह भी पढ़ें -   गर्मी और बरसात के मौसम में मच्छरों से बचने के आयुर्वेदिक उपाय जानें

इस अवसर पर सुरेंद्र सिंह सजवाण, राजेन्द्र सिंह नेगी, लेखराज, राजेन्द्र पुरोहित, अनंत आकाश, शिव प्रसाद देवली, इंदु नौडियाल, नितिन मलेठा, शम्भू ममगई, हिमांशु, भगवंत पयाल, रामसिंह भंडारी, रविन्द्र नौडियाल, मामचंद, हरीश कांत मिश्रा, देवराज, दमयन्ती नेगी, सुनीता, बबिता, प्रभा देवी, प्रेम लाता, विजय भट्ट, इंद्रेश नौटियाल, सूरज ठाकुर, प्रेम सिंह, राजू थापा, जसपाल, करण क्षेत्री, पीताम्बर, मुकेश, विनोद, शहदुल्ला अंसारी, यू.एस.बलूनी, अरुण जोशी आदि उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें -   मोटर मैकेनिक के बेटे ने रचा इतिहास, इंटरमीडिएट में प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440