उत्तराखण्ड में डराने लगा डेंगू, पांच जिलों में कुल 75 मामले आए सामने, बढ़ी टेंशन

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड में डेंगू के मामलों में वृद्धि हो रही है। अब तक पांच जिलों में कुल 75 मामले सामने आए हैं, जिनमें पौड़ी जिले में सबसे अधिक 59 मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलों के सीएमओ को डेंगू रोकथाम और बचाव के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

स्वास्थ्य महानिदेशालय स्तर पर डेंगू मामलों की निगरानी की जा रही है, और आगामी नवंबर और दिसंबर तक डेंगू संक्रमण के फैलने की आशंका बनी हुई है। पिछले वर्ष की तुलना में इस साल 17 सितंबर तक केवल 75 मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार प्रदेश के जिला पौड़ी मे 59, देहरादून 9, हरिद्वार 3, नैनीताल 3, ऊधमसिंह नगर में 1 डेंगू के मरीज पाये गए है।

ऋषिकेश में एक डेंगू मरीज की मौत हो गई है, जिसे कई अन्य बीमारियों का भी सामना करना पड़ रहा था। विभाग मौत के कारणों की सच्चाई जानने के लिए डेथ ऑडिट करवा रहा है।

यह भी पढ़ें -   अजा एकादशी व्रत 6 या 7 सितंबर कब है? जानें भद्रा का साया रहेगा या नहीं

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने सभी जिलों के सीएमओ को डेंगू रोकथाम के लिए अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं और स्वास्थ्य महानिदेशालय से नियमित निगरानी करने को कहा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   राहुल गांधी पर दर्ज FIR से भड़के सांसद चंद्रकांत हंडोरे! बोले—मुकदमा वापस नहीं हुआ तो राष्ट्रपति से मिलेंगे
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440