लोक सेवा आयोग द्वारा भर्तियों पर उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी ने लगाया धांधली का आरोप

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। गुरूवार को कांग्रेस भवन देहरादून में उप नेता सदन भुवन कापड़ी ने लोक सेवा आयोग उत्तराखंड की भर्तियों में हो रही धांधलियो के संबंध में प्रेस वार्ता की। प्रेस वार्ता में भुवन कापड़ी ने बताया कि किस प्रकार लोक सेवा आयोग द्वारा साक्षात्कार में जानबूझकर कम नंबर देकर योग्य उम्मीदवारों को बाहर करने का काम लोक सेवा आयोग द्वारा किया जा रहा है। जहां आयोग के मानकों के तहत उत्तर पुस्तिका में एक बार नंबर देने के बाद दोबारा से नंबर कम नहीं किए जा सकते परंतु उसके बावजूद भी उम्मीदवारों के नंबर को काटने का काम आयोग के द्वारा किया जा रहा है। जिससे कि वह अपने चहेते लोगों को रोजगार दिला सके।

यह भी पढ़ें -   शनि और राहु-केतु जैसे ग्रह अशुभ परिणाम देते हैं…तो जरूर करें ये अचूक उपाय

वहीं दूसरी तरफ जहां परीक्षा के बाद इंटरव्यू में कितने अभ्यार्थियों को बुलाना है इसके मानक भी तय हैं। परंतु इसके बावजूद भी आयोग द्वारा अधिक अभ्यर्थियों को बुलाया जा रहा है, जो कि नियम के विरुद्ध है और कई परीक्षाओं में कट ऑफ मेरिट जारी नहीं की जा रही है सीधे रिजल्ट जारी किया जा रहा है। जिसमें की मनमानी तरीके से आयोग लोगो को रोजगार देने का काम कर रहा है। जहां अधीनस्थ चयन आयोग में पूरे प्रदेश में इतनी बड़ी धांधली सामने आई और अब सरकार सभी परीक्षाएं लोक सेवा आयोग से कराने जा रहा है तो ऐसे में इंसाफ की उम्मीद ना के बराबर है।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड दौरे पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला—कैंची धाम में दर्शन, संवाद कार्यक्रम में सतत विकास और वन पंचायतों की भूमिका पर जोर

उन्होनंे ने कहा सरकार को लोक सेवा आयोग की सभी भर्तियों की जांच करानी चाहिए। जिससे कि प्रदेश के युवा के रोजगार पर डाका डालने का काम जो लोग कर रहे हैं उनको सलाखों के पीछे भेजा जा सके। प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी करण मेहरा, प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन मथुरा दत्त जोशी, प्रदेश प्रवक्ता गरिमा मेहरा, प्रदेश प्रवक्ता शीशपाल बिष्ट, प्रदेश प्रवक्ता विजयपाल रावत,प्रदेश प्रवक्ता संदीप चमोली मौजूद रहे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440