कोरोना की चपेट में आए उप नगर आयुक्त, नगर निगम बन्द

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। नगर निगम में कोरोना वायरस का एक और मामला सामने आया है। इस बार उप नगर आयुक्त रोहिताश शर्मा कोरोना की चपेट में आए हैं। जिससे निगम में हड़कंप मच गया। निगम को आज बन्द कर दिया गया है। नगर निगम को बंद कर सैनिटाइज किया जा रहा है। वहीं, उनके संपर्क में आए लोगों को चिन्हित किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि दो से तीन अन्य लोग भी कोरोना संक्रमित हो सकते हैं। वहीं, अधिकारियों के मुताबिक वह बीते दिनों कुमाऊं गए थे। वहीं से संक्रमित हो कर आए हैं। बता दें कि बीते दिनों एक सुपरवाइजर भी कोरोना पॉजिटिव आया था।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440