प्रतिबंध के बावजूद धड़ल्ले से हो रही है तंबाकू उत्पाद और गुटका की बिक्री

खबर शेयर करें

मंहगे दामों पर दिए जा रहे गुटका तंबाकू

समाचार सच, हल्द्वानी। लॉकडाउन में जिला प्रशासन की ओर से सभी गुटका, तंबाकू से संबंधित दुकानों को बंद करने के आदेश देकर इनके बेचने पर प्रतिबंध लगाया है, लेकिन जनपद में तंबाकू उत्पाद और गुटका की बिक्री धड़ल्ले से हो रही है। किराने के दुकानों में अन्य सामान की आड़ में कहीं चोरी-छिपे तो कहीं खुलेआम इन उत्पादों की बिक्री मंहगे दामों पर हो रही है। लॉक डाउन शुरू होते ही उत्तर प्रदेश सरकार ने अपने यहां पान, गुटका, सिगरेट, तंबाकू पर प्रतिबंध लगा दिया था, लेकिन उत्तराखंड में इस प्रकार के कोई आदेश जारी न होने के कारण यह उत्पाद पहले खुलेआम बिक रहे थे।

लॉकडाउन के दूसरे चरण में केंद्र के निर्देश पर उत्तराखंड में भी सार्वजनिक स्थानों पर थूकने को अपराध की श्रेणी में रख कर गुटका, तंबाकू के उत्पादों के दुकानों को बंद करने के निर्देश जारी कर इनके बेचने पर प्रतिबंध लगा दिया है। लेकिन इसके बाद भी तंबाकू और गुटका धड़ल्ले से बेचे जा रहे हैं। जिला प्रशासन के आदेशों के आड में दुकानदारों ने इन उत्पादों की कालाबाजारी शुरू कर दी है और वह मार्केट में इन उत्पादों की कमी का हवाला देकर इन्हें ऊंचे दामों में बेच रहे हैं। जो गुटका पहले पांच रुपये में बेचा जा रहा था, उसे कहीं पर आठ तो कहीं पर दस रुपये में बेचा जा रहा है। तंबाकू उत्पादों और बीड़ी सिगरेट को भी ऊंचे दामों में बेचा जा रहा है।

नाम न छापने की शर्त पर एक दुकानदार ने बताया कि मार्केट में भी उन्हें चोरी-छिपे यह उत्पाद मंहगे दामों पर दिए जा रहे हैं। लिहाजा वह भी इन्हें मंहगे दामों पर बेच रहे हैं। कई दुकानदार तो कार्रवाई के डर से केवल जानने वालों को भी यह उत्पाद दे रहे हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में बड़ा हादसा: पानी की टंकी बनी मौत का जाल, मां को बचाने उतरे दोनों बेटे भी नहीं लौटे जिंदा
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440