धामी मंत्रिमण्डल की बैठक में लिये कई महत्वपूर्ण निर्णय जानने के लिए पढ़े पूरी खबर

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंत्रिमण्डल की बैठक आज 12.00बजे अपराह्न राज्य सचिवालय के विश्वकर्मा भवन में स्थित वीर चन्द्रसिंह गढ़वाली ’सभागार’ (पंचम तल) में हुई। बैठक से पहले विधायक सरवत करीम अंसारी को दो मिनट का मौन रखकर कर श्रद्धांजलि दी गई। मंगलौर से बसपा विधायक सरवत करीम अंसारी का आज सुबह दिल्ली के एक अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया।

राज्य कैबिनेट की बैठक में औद्योगिक विकास, महिला सशक्तीकरण, वन, लोक निर्माण विभाग, पर्यटन और शहरी विकास से संबंधित फैसले लिए गए। कैबिनेट बैठक में वर्षा जल संरक्षण के लिए हजारों डैम, एक अक्टूबर, 2005 तक भर्ती परीक्षा में सम्मिलित हुए कार्मिकों को भी पुरानी पेंशन का विकल्प सहित कई अहम विधेयक पर मुहर लगी। धामी कैबिनेट के प्रमुख निर्णय वर्षा जल संरक्षण के लिए बनेंगे हजारों चैक डैम, गुप्तकाशी और कैम्पटी को नगर पंचायत व मुनिकीरेती को नगरपालिका परिषद बनाया, एक अक्टूबर, 2005 तक भर्ती परीक्षा में सम्मिलित हुए कार्मिकों को भी पुरानी पेंशन का विकल्प मिलेगा, गदेरों पर चेकडैम बनाने के लिए मास्टर प्लान बनेगा
पर्वतीय क्षेत्रों में बरसाती पानी को रोकने के लिए बनेंगे चेकडैम, 15 साल पुराने वाहन स्क्रैप कराने पर मिलेगी सब्सिडी, कमर्शियल पर 15, प्राइवेट वाहन पर मिलेगी 25 प्रतिशत टैक्स छूट, वन पंचायतों में जड़ी बूटी उत्पादन को मंजूरी, 10 साल के भीतर पांच हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में होगा उत्पादन, 2005 से पहले विज्ञप्ति वाले कर्मियों को मिल सकेगी पुरानी पेंशन, 35 हजार चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को मिलेगा 2400 सलाना मिलेगा वर्दी भत्ता
घर पर सोलर हीटर लगाने पर भी मिलेगी सब्सिडी, मुनिकीरेती को पालिका, कैंपटी फाल व गुप्तकाशी को नगर पंचायत बनाया, पुराने उद्योगों के विस्तार पर भी मिलेगी सब्सिडी, आठवीं के बाद आईटीआई करने पर हाई स्कूल का सर्टिफिकेट मिलेगा केवल हिंदी का देना होगा पेपर, कैबिनेट बैठक से पहले विधायक सरवत करीम के निधन पर मौन, सचिवालय में सोमवार को कैबिनेट बैठक शुरू होने से पहले विधायक सरवत करीम अंसारी के निधन पर कैबिनेट द्वारा दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद बैठक की कार्रवाई शुरू की गई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   मुखानी फ्लाईओवर पर हाईकोर्ट की सख्ती: सरकार और डीएम से मांगा जवाब, पूछा- अतिक्रमण हटाने में अब तक क्या हुआ?
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440