धामी सरकार का खिलाड़ियों को बड़ा तोहफा, राष्ट्रीय खेलों में पदक विजेताओं को मिलेगी दोगुनी प्रोत्साहन राशि

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड 38वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार है। इस ऐतिहासिक आयोजन से पहले, धामी सरकार ने राज्य के खिलाड़ियों के लिए एक बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने राष्ट्रीय खेलों में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को मिलने वाली प्रोत्साहन राशि को दोगुना करने का ऐलान किया है।

अब स्वर्ण पदक विजेताओं को 12 लाख रुपये, रजत पदक विजेताओं को 8 लाख रुपये और कांस्य पदक विजेताओं को 6 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि के तौर पर दिए जाएंगे। पहले यह राशि क्रमशः 6 लाख, 4 लाख और 3 लाख रुपये थी। उत्तराखंड सरकार ने यह फैसला खिलाड़ियों को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने और उनके मनोबल को बढ़ाने के लिए लिया है।

खेल मंत्री रेखा आर्य का बयान
खेल मंत्री रेखा आर्य ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के इस फैसले पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा, ष्यह फैसला खिलाड़ियों के लिए एक बड़ा प्रोत्साहन है। हमारा उद्देश्य है कि उत्तराखंड के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन करें। यह कदम खिलाड़ियों को ओलंपिक और अन्य प्रतिष्ठित प्रतियोगिताओं के लिए भी प्रेरित करेगा।ष्

यह भी पढ़ें -   रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार, झांसी से दबोचा; भतीजा भी पुलिस की गिरफ्त में, 44 मुकदमों का आपराधिक इतिहास आया सामने

राष्ट्रीय खेलों के आयोजन की तारीखें घोषित
उत्तराखंड में 28 जनवरी से 14 फरवरी 2025 के बीच 38वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन होगा। सरकार और प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। खेल विभाग लंबे समय से नेशनल गेम्स की तैयारियों में जुटा है। सरकार का लक्ष्य है कि उत्तराखंड इन खेलों में न केवल मेजबानी में बल्कि पदक तालिका में भी बेहतरीन प्रदर्शन करे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   जेनी प्रकरण पर हरक सिंह रावत का पलटवार, बोले- धामी की विदाई के साथ होगा इस खेल का अंत; भाजपा पर लगाया साजिश का आरोप
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440