धामी का बड़ा ऐलान: UKSSSC पेपर लीक की होगी CBI जांच, छात्रों पर दर्ज मुकदमे होंगे वापस

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। UKSSSC पेपर लीक प्रकरण को लेकर बेरोजगार युवाओं का संघर्ष आखिरकार रंग लाया। परेड ग्राउंड में पिछले 8 दिनों से आंदोलन कर रहे युवाओं से आज खुद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मिलने पहुंचे और बड़ा ऐलान कर दिया।

सीएम धामी ने मंच से साफ कहा कि सरकार पेपर लीक की CBI जांच कराने को तैयार है। इसके साथ ही इस आंदोलन के दौरान जिन छात्रों पर मुकदमे दर्ज हुए हैं, वे मुकदमे भी वापस लिए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने युवाओं को भरोसा दिलाया कि पेपर लीक मामले में किसी भी तरह की शंका की गुंजाइश नहीं रहेगी। सरकार पहले ही हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज यूसी ध्यानी की अध्यक्षता में SIT गठित कर जांच करा रही है। SIT अब तक मुख्य आरोपी खालिद मलिक, उसकी बहन साबिया समेत कई जिम्मेदार लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं असिस्टेंट प्रोफेसर सुमन और परीक्षा केंद्र पर तैनात अधिकारी-कर्मचारियों को निलंबित भी किया जा चुका है।

यह भी पढ़ें -   देहरादून में आधी रात पुलिस-बदमाशों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश घायल

सीएम धामी ने आंदोलनरत युवाओं से कहा –मैं जानता हूं सरकारी नौकरी के सपने कैसे बनते और टूटते हैं, इसलिए आपकी शंकाएं दूर करना सरकार की जिम्मेदारी है।”

यह भी पढ़ें -   वैज्ञानिक से पुलिस अधिकारी तक का सफर, अब आईपीएस बने डॉ. जगदीश चन्द्र

मुख्यमंत्री के इस ऐलान के बाद बेरोजगार संघ ने आंदोलन फिलहाल स्थगित करने का निर्णय लिया, लेकिन साथ ही चेतावनी दी कि भर्ती परीक्षा निरस्त करने की मांग पर सरकार को 10 दिन का समय दिया गया है। यदि मांग पूरी नहीं हुई तो आंदोलन दोबारा शुरू किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440