धनतेरस 2023: आर्थिक तंगी को दूर करने के लिए करें झाड़ू के टोटके

खबर शेयर करें

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क।। हिन्दू धर्म में दिवाली कई बड़े त्योहारों में से एक है। दिवाली का यह त्योहार 5 दिनों तक धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस पर्व की शुरुआत धनतेरस से हो जाती है, जोकि भाई दूज तक चलता है। इन त्योहारों पर घर में खुशियां लाने के लिए खासतौर पर मां लक्ष्मी-गणेश की पूजा होती है। कहते हैं कि, मां लक्ष्मी के प्रसन्न होने से घर में बरकत होने लगती है। यही वजह है कि लोग मां लक्ष्मी को मनाने के लिए लोग तमाम उपाय करते हैं। लेकिन, धनतेरस के दिन कुछ टोटके करने से आप यश-वैभव प्राप्त कर सकते हैं। बता दें कि, धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदने की परंपरा है। ज्योतिषाचार्य के मुताबिक, धनतेरस के दिन घर में झाड़ू लाने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। साथ ही अधूरे कार्य पूरे होते हैं. ऐसे में झाड़ू के उपाय जरूर करना चाहिए। आइए उन्नाव के ज्योतिषाचार्य पं. ऋषिकांत मिश्र शास्त्री से जानते हैं अर्थिक तंगी दूर करने के लिए झाड़ू के शानदार टोटके।

धनतेरस के दिन झाड़ू के चमत्कारी उपाय

मां लक्ष्मी के चरणों में अर्पित करें
ज्योतिषाचार्य के मुताबिक, धनतेरस के दिन नई झाड़ू खरीदकर लाने की परंपरा है। इसके लिए धनतेरस के दिन सोने, चांदी या फिर ताबे से बनी नई झाड़ू को मां लक्ष्मी के चरणों में पूजा के दौरान अर्पित करना चाहिए। इसके बाद झाड़ू को लाल कपड़े में लपेटकर रख तिजोरी में रख लेना है। ऐसा करने से मां लक्ष्मी का आशीर्वाद हमेशा प्राप्त होता है, जिससे घर में धन संकट नहीं होता है। साथ ही आपकी तिजोरी हमेशा भारी रहेगी।

यह भी पढ़ें -   27 अगस्त को पूरे दिन पूर्णिमा होने के बाद भी रक्षा बंधन का त्योहार 28 अगस्त को क्यों मनाया जाएगा

झाड़ू का दान करे
धनतेरस के दिन मां लक्ष्मी का आशीर्वाद पाने के लिए झाड़ू दान भी किया जा सकता है। यदि आप बाजार से दो नई झाड़ू लाते हैं तो उसमें से एक किसी जरूरतमंद को दान की जाए तो काफी फलादायी साबित हो सकता है। माना जाता है कि इस टोटको को करने से घर में सुख समृद्धि बनी रहती है। वहीं, घर से नकारात्मकता दूर होती है और हमेशा सकारात्मकता का संचार होने लगता है।

पुरानी झाड़ू छिपाएं
धनतेरस पर यदि आप नई झाड़ू लेकर आते हैं तो पुरानी झाड़ू को घर में छिपाकर रख देना चाहिए। पुरानी झाडू को ऐसी जगह रखें, जहां किसी के पैर न लगें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी का वास होता है। इसके साथ ही बिगड़े काम आसानी से बनने लगते हैं।

यह भी पढ़ें -   नैनीताल में मिलावटखोरों और कालाबाजारियों की अब खैर नहीं! CM धामी के निर्देश पर सख्त हुआ प्रशासन

पुरानी झाड़ू तुरंत न फेंके
यदि घर में आप नई झाडू लाए है तो पुरानी झाड़ू को तुरंत नहीं फेंके। क्योंकि ऐसा करना अशुभ माना जाता है। हिंदू धर्म के अनुसार पुरानी झाड़ू को हमेशा होलिका दहन, अमावस्या या शनिवार के दिन ही फेंकना चाहिए। यदि आप ऐसा करते हैं तो मां लक्ष्मी बेहद प्रसन्न होती हैं, जिससे घर की बरकत होने लगती है।

झाड़ू के ऊपर से लेकर कपूर घर में घूमाएं
धनतेरस के दिन सबसे पहले सुबह जल्दी उठकर स्नान करने के बाद अपने घर की झाड़ू लगानी चाहिए। ऐसा करना शुभ माना जाता है। झाड़ू लगाने के बाद घर में गंगाजल छिड़क कर कपूर जलाकर झाड़ू के ऊपर से लेकर पूरे घर में घूमना चाहिए। ज्योतिषों की माने तो इस उपाय को करने से घर में कोई बीमार हो तो वह जल्द ठीक होने लग जाता है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440