धनतेरस 2025: धनतेरस की खरीदारी में क्या-क्या चीजें जरूर खरीदनी चाहिए

खबर शेयर करें

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। धनतेरस का त्योहार हो और खरीदारी न की जाए ये भला कैसे हो सकता है। लेकिन अब सवाल ये आता है कि धनतेरस के दिन क्या-क्या खरीदा जाए। भले ही हम सालों से ये त्योहार मनाते आ रहे हों लेकिन आज भी इस पर्व की खरीदारी को लेकर कई लोग कन्फ्यूजन में रहते हैं। वैसे तो धनतेरस पर आप अपनी इच्छानुसार किसी भी शुभ चीज की खरीदारी कर सकते हैं। लेकिन कुछ चीजें ऐसी हैं जो इस दिन जरूर ही खरीदनी चाहिए। चलिए बताते हैं धनतेरस की खरीदारी में क्या-क्या चीजें जरूर शामिल करनी चाहिए।

यह भी पढ़ें -   13 जून 2026 शनिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

धनतेरस पर क्या-क्या खरीदना चाहिए

  • दिवाली पूजा के लिए लक्ष्मी-गणेश जी की प्रतिमा
  • दिवाली पूजा का प्रसाद (खील, बताशे और खिलौने)
  • नमक
  • बर्तन (पीतल, चांदी, तांबे या स्टील के)
  • झाड़ू (फूल और सीख झाड़ू दोनों)
  • सूखा धनिया (जरूरत के हिसाब से)
  • दीपक
  • गोमती चक्र और कौड़ियां
  • सोने-चांदी के आभूषण

अगर धनतेरस पर सोने-चांदी के आभूषण नहीं खरीद पा रहे तो क्या करें
धनतेरस पर अगर आप सोने-चांदी से बनी चीजें नहीं खरीद पा रहे हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। कहते हैं इस दिन धनिया की खरीदारी भी सोने-चांदी की खरीदारी के बराबार ही पुण्यफल देती है।

यह भी पढ़ें -   14 जून 2026 रविवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

धनतेरस पर किस धातु का बर्तन खरीदें
धनतेरस पर आप स्टील, तांबे, पीतल या चांदी किसी भी धातु के बर्तन खरीद सकते हैं। लेकिन कांच, एल्युमिनियम और लोहे के बर्तन खरीदने से बचें। इसके अलावा कोशिश करें कि इस दिन पीतल का कोई न कोई बर्तन अवश्य लें।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440