डीआईजी जोशी को विभिन्न संगठनों ने किया सम्मानित

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। प्रान्तीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल व भीम फोर्स के द्वारा पुलिस उप महानिरीक्षक जगत राम जोशी जो मंगलवार सेवानिवृत्त हो रहे हैं उनके उत्कृष्ट कार्यप्रणाली व सेवाभाव को ध्यान में रखते हुए आज उनके डीआईजी आवास पर उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया है। प्रान्तीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल ने डीआईजी जगत राम जोशी के कार्यकाल को प्रेरणादायक बताया। यहां आयोजित विदाई समारोह में व्यापारी नेताओं ने कहा कि डीआईजी जोशी ने हमेशा से ही जनहित को सर्वाेपरि मानते हुए पूर्ण सेवाभाव से अपने कर्तव्य का निर्वहन किया। इसके लिए उनकी जितनी प्रशंसा की जाए वह कम है। उन्होंने कोरोना महामारी के चलते जहां एक और जरूरतमंद, असहाय व निर्धनों को राशन आदि की व्यवस्था में अपना योगदान दिया वहीं बुजुर्गों के हालचाल जान उनकी परेशानियों को दूर करने में काफी हद तक मदद करी। कार्यक्रम में एसपी हरीश वर्मा के अलावा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा, जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता, जिला महामंत्री हर्ष वर्द्धन पांडे, एनसी तिवारी, नगर अध्यक्ष योगेश शर्मा, राजेश अग्रवाल, नवनीत राणा, हितेंद्र भसीन, नवीन पांडे सन्नू, रूपेंद्र नागर, मुरली मनोहर मुलानी, लाला जायसवाल, मनोज जायसवाल, सुभाष कश्यप, शांति जीना, कुसुम दिगारी, उर्वशी बोरा आदि मौजूद रहे।


वहीं भीम फोर्स के प्रदेश अध्यक्ष सिराज अहमद, महानगर अध्यक्ष नफ़ीस अहमद खान, बाबू सिद्दीकी, कुलदीप अंबेडकर, मनीष गौतम, आफताब आलम, सोनू अंसारी शाहिद हुसैन, मनोज कश्यप, कृृष्णा आर्य, अकबर खान गुड्डू ने भी सेवानिवृत्ति पर डीआईजी जगत राम जोशी को सम्मानित कर विदाई दी। कहा कि डीआईजी जोशी ने अपने कार्यकाल में महकमे का बेहतर मार्गदर्शन करने के साथ ही मित्रता, सेवा व सुरक्षा के पुलिस के नारे को भी चरितार्थ करने का कार्य किया। उन्होंने पीड़ितों को कानूनी तौर पर न्याय दिलाने के साथ ही जरूरतमंदों को भी आर्थिक तौर मदद दिलाने का हरसंभव प्रयास किया। ऐसे अधिकारी के कार्यकाल को सभी से सीख लेने की जरूरत है।

ADVERTISEMENTSAd

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440