अस्मिता सेपक टाकरा सिटी लीग में दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल का दबदबा, 100 से अधिक बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दम

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी।
भारत सरकार के बालिकाओं को खेलों से जोड़ने के उद्देश्य से संचालित अस्मिता कार्यक्रम के तहत हल्द्वानी में अस्मिता सेपक टाकरा सिटी लीग-2026 का आयोजन किया गया। द सेपक टाकरा एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के तत्वावधान में 27 अगस्त को द शिवालिक इंटरनेशनल स्कूल, हल्द्वानी में आयोजित प्रतियोगिता में शहर के विभिन्न विद्यालयों की 100 से अधिक बालिका खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ शिवालिक इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंधक रमेश चंद्र शर्मा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए अनुशासन और खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया।

सेमीफाइनल में यूनिवर्सल और दीक्षांत का शानदार प्रदर्शन
प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल में यूनिवर्सल कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल और इंस्पिरेशन सीनियर सेकेंडरी स्कूल आमने-सामने रहे। यूनिवर्सल कॉन्वेंट ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इंस्पिरेशन स्कूल को सीधे सेटों में 2-0 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।
दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल का सामना मेजबान शिवालिक इंटरनेशनल स्कूल से हुआ। दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए शिवालिक स्कूल को भी सीधे सेटों में 2-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई।

फाइनल में दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल बना चैंपियन
फाइनल मुकाबला दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल और यूनिवर्सल कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल की बालिका खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया।
यूनिवर्सल कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल की टीम प्रतियोगिता की उपविजेता रही।

यह भी पढ़ें -   जीजीआईसी नैनीताल की छात्राओं को मिला सुरक्षा का संदेश, आपात स्थिति में तुरंत 112 पर करें संपर्क

विजेता खिलाड़ियों को मेडल और ट्रॉफी से किया सम्मानित
प्रतियोगिता के समापन अवसर पर इंस्पिरेशन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रबंधक दीपक बलुटिया ने विजेता एवं उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को मेडल और ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।

द सेपक टाकरा एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के चेयरमैन डॉ. नागेंद्र शर्मा ने कहा कि अस्मिता कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना और उन्हें खेल के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि संघ की ओर से भविष्य में भी इस तरह की प्रतियोगिताएं और खेल गतिविधियां आयोजित की जाती रहेंगी, ताकि अधिक से अधिक बालिकाएं खेलों से जुड़ सकें।

यह भी पढ़ें -   पिथौरागढ़ में बारिश का कहर! आदि कैलाश मार्ग पर बोल्डरों की बरसात, कुलागाड़ का बैली ब्रिज बहा; तीन घाटियों का संपर्क टूटा

ये रहे प्रतियोगिता के निर्णायक
प्रतियोगिता के सफल संचालन में प्रगति, किरण, श्वेता, गौरव और योगेश पांडेय ने निर्णायक की भूमिका निभाई।

इस अवसर पर दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंधक सुमित टिक्कू, शिवालिक इंटरनेशनल स्कूल के वाइस चेयरमैन अनंत नीर शर्मा, आकृति शर्मा, प्रधानाचार्य पी.एस. अधिकारी, दीपक अधिकारी, वैशाली पांडेय और मोहित उप्रेती सहित विभिन्न विद्यालयों के शारीरिक प्रशिक्षक एवं अन्य शिक्षक मौजूद रहे।

प्रतियोगिता ने न केवल बालिका खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच दिया, बल्कि खेलों के माध्यम से उनमें आत्मविश्वास, अनुशासन और टीम भावना को भी मजबूत किया।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440