पुलिस महानिदेशक ने पुलिस बल को दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। देश के पहले गृहमंत्री लौह पुरूष सरदार वल्लभभाई पटेल की जन्म जयन्ती राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर उत्तराखण्ड पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार द्वारा पुलिस मुख्यालय प्रांगण में उपस्थित समस्त पुलिस बल को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। अशोक कुमार ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल की देश के एकीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनकी दूरदर्शिता और कड़े निर्णयों से ही देश की एकता और अखण्डता सम्भव हुई है। पुलिस और हमारे केंद्रीय सशस्त्र बलों का देश की आंतरिक सुरक्षा को बनाए रखने में बहुत बड़ा योगदान है। मुझे पूरा विश्वास है कि हम समस्त वर्दीधारी इस देश को मजबूत बनाएंगे और माननीय प्रधानमंत्री जी के स्वप्न एक भारत श्रेष्ठ भारत को पूरे करने में जी जान लगा देंगे।

यह भी पढ़ें -   ऊर्जा बचत पर धामी सरकार का बड़ा फैसला, सीएम फ्लीट आधी और सप्ताह में एक दिन ‘नो व्हीकल डे’

इस अवसर पर गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा वर्ष 2018-20 के उत्कृष्ट अन्वेषण के लिये केन्द्रीय गृह मंत्री के पदक हेतु उत्तराखण्ड पुलिस के घोषित अधिकारियों/कर्मचारियों को उत्तराखण्ड पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार द्वारा पदकों से अलंकृत किया गया।
अन्वेषण में उत्कृष्टता हेतु केन्द्रीय गृहमंत्री पदक:
1- विपिन चन्द्र पन्त पुलिस उपाधीक्षक जनपद चम्पावत। (वर्ष 2018)
2- जहांगीर अली उपनिरीक्षक जनपद हरिद्वार। (वर्ष 2019)
3- कमलेश कुमार भट्ट उपनिरीक्षक जनपद ऊधमसिंहनगर। (वर्ष 2020)

साथ ही उत्कृष्ट विवेचना के लिए महिला उपनिरीक्षक, श्रीमती राखी रावत, जनपद हरिद्वार एवं विवेचना में उत्कृष्ट अनावरण के लिए निरीक्षक, विनोद गुसांई, जनपद पौड़ी गढ़वाल को दस-दस हजार रूपए के नकद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया।

यह भी पढ़ें -   नशा मुक्ति केंद्र में युवक की संदिग्ध मौत, गला रेतकर हत्या की आशंका

इस अवसर पर अपर पुलिस महानिदेशक प्रशासन अभिनव कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक, दूरसंचार अमित सिन्हा, अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था वी गुरूगेशन, पुलिस महानिरीक्षक अभिसूचना एवं सुरक्षा एपी अंशुमान, पुलिस महानिरीक्षक प्रशिक्षण पूरन सिंह रावत, पुलिस महानिरीक्षक पी/एम श्रीमती विम्मी सचदेवा सहित समस्त अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440