हल्द्वानी में शराब पीने को लेकर हुआ विवाद, एक दोस्त ने दूसरे को मारी गोली, हालत गंभीर

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। कोतवाली हल्द्वानी के टीपीनगर चौकी क्षेत्र में शराब पीने के दौरान हुए विवाद में एक दोस्त ने दूसरे के ऊपर फायर झोंक दिया। सीने में गोली लगने से वह बुरी तरह घायल हो गया। उसे गंभीरावस्था में एसटीएच से बरेली रैफर किया गया है। जबकि पुलिस आरोपी की तलाश में जुुटी हुई है।

यह घटना टीपीनगर चौकी क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार 16 वर्षीय वेदांत मूलरूप से नेपाल व हाल देहरादून का निवासी है। आनंदपुर गांव में रहने वाले एक युवक से उसकी दोस्ती है। इसलिए वह 15 दिन पहले दोस्त के घर आया हुआ था। बताया जा रहा कि शनिवार कि रात कुछ लड़के एक घर की छत में बैठकर शराब पी रहे थे। इसी बीच वेदांत और उसके दोस्त के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई और नौबत मारपीट तक पहुंच गई।

इसी दौरान दोस्त ने वेदांत के सीने पर तमंचे से गोली मार दी और फरार हो गया। बाकी युवक उसे एसटीएच लाए। हालत गंभीर होने पर वेदांत को बरेली अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। कोतवाल उमेश कुमार मलिक ने बताया कि गोली युवक के दाहिने तरफ सीने पर लगी है। आरोपित की पहचान कर ली गई है। उसे गिरफ्तार करने के लिए टीमें दबिश दे रही हैं। जिस छत पर गोली चली है वह सुधीर नाम के युवक का बताया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   अल्मोड़ा में तेंदुए की दहशत के बीच पिंजरे में फंसा शावक, वन विभाग ने किया रेस्क्यू; हमलावर गुलदार की तलाश जारी
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440