समाचार सच, हल्द्वानी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70वें जन्मदिन पर मनाये जा रहे सेवा सप्ताह के तहत गुरूवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने अस्पताल व कुष्ठ आश्रम में फल व अन्य खाद्य सामग्री वितरित किये। इस दौरान वक्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को महान युग दृष्टा बताया। कहा कि उनके नेतृत्व में देश निरंतर आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री की दृढ़ इच्छा शक्ति का ही परिणाम है कि आज भारत नए युग में प्रवेश करने के साथ विश्व में भी शिखर पर है। कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने सदैव समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति का ख्याल रखा है। कोरोना काल मे भी किसानों, बुजुर्गों, महिलाओं, दिव्यांगों, मजदूरों का भरपूर ख्याल रखा है। यही वजह है कि आज समाज का हर वर्ग पीएम मोदी पर अपना स्नेह लुटाता है। इसके अलावा मजदूरों, किसानों, गरीबों व महिलाओं के लिए भी कई योजनाएं प्रधानमंत्री द्वारा संचालित की गई हैं।

सौभाग्य योजना से देश के करोड़ों परिवारों के साथ उत्तराखंड के लाखों परिवारों के घर बिजली पहुँचने से उन्हें अंधेरे से मुक्ति मिली है। कहा कि उत्तराखण्ड से भी प्रधानमंत्री का विशेष लगाव रहा है। इसी का परिणाम है कि आज प्रदेश में विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं। कार्यक्रम में दर्जा राज्यमंत्री रेनू अधिकारी, मजहर नईम नवाब, मेयर डॉ जोगेंद्र रौतेला, जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, नगर अध्यक्ष विनीत अग्रवाल, सेवा सप्ताह कार्यक्रम प्रभारी प्रताप बिष्ट, कौस्तुभनंद जोशी, प्रताप रैक्वाल, मधुकर श्रोत्रीय, देवेंद्र बिष्ट, जितेंद्र मेहता, महबूब अली, मनीष पाल, गीता जोशी, प्रतिभा जोशी, भूमिका गोयल, अल्का जीना आदि मौजूद रहे।
वहीं समाजसेविका आशा शुक्ला ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70 वें जन्मदिन के अवसर पर तिकोनिया स्थित ठंडी सड़क पर जरूरतमंदों को स्वनिर्मित मास्क वितरण करें।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


