समाचार सच, हल्द्वानी। देश के 74वें स्वतन्त्रता दिवस को दो समाज सेविकाओं द्वारा अनूठे अंदाज में मनाकर लोगों को जागरूक किया।
समाज सेविका आशा शुक्ला व जानकी थापा ने 15 अगस्त के दिन कालाढूंगी चौराहे पर भीख मांगकर गुजर बसर करने वाले अपंगों और निर्धनों को मिष्ठान व मास्क वितरण किया गया। इस मौके पर उन्होंने वहां बैठे निर्धनों एवं अपंगों को कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के तरीके तथा चेहरे पर मास्क लगाने को भी कहा गया जिसके चलते उन सभी ने उनका कहना मान मास्क पहनकर ही उनसे मिठाई प्राप्त करी तथा यह भी कहा कि हम अब मास्क अवश्य ही लगायेंगे।






ADVERTISEMENTS


सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


