समाचार सच, हल्द्वानी।
एमबीपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के चार राउंड पूरे हो चुके हैं। अब तक सामने आए आंकड़ों में निर्दलीय प्रत्याशी आर्यन बेलवाल लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं NSUI के मेहुल शाह दूसरे और ABVP के धीरज बिष्ट तीसरे स्थान पर चल रहे हैं।
चार राउंड की मतगणना के बाद प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, आर्यन बेलवाल को 426 वोट मिले हैं। NSUI के मेहुल शाह को 298 वोट, जबकि ABVP के धीरज बिष्ट को 244 वोट प्राप्त हुए हैं।
चार राउंड के बाद आर्यन बेलवाल ने मेहुल शाह पर 128 वोटों की बढ़त बना ली है। वहीं मेहुल शाह और धीरज बिष्ट के बीच 54 वोटों का अंतर है।
चार राउंड के बाद स्थिति
निर्दलीय आर्यन बेलवाल — 426 वोट
NSUI मेहुल शाह — 298 वोट
ABVP धीरज बिष्ट — 244 वोट
मतगणना के शुरुआती चार राउंड में आर्यन बेलवाल की बढ़त लगातार बनी हुई है। अब सभी की नजरें आने वाले राउंड की मतगणना और अंतिम परिणाम पर टिकी हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



