
समाचार सच, हल्द्वानी। महानगर में कोरोना संक्रमण काफी हद तक कमी आने लगी है। कोरोना संक्रमण महानगर में पुनः अपने पैर ना पसारे इसके लिये आम जनता की सेवा, सहायता और जागरूकता के लिए अभी भी सामाजिक कार्यकर्ता आगे आ रहे है। विभिन्न संस्थायें कार्यक्रम के माध्यम से आम जनता को जागरूक कर रही है। इस क्रम में शहर की समाजसेवी श्रीमती शांति जीना की हिल्स वैलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में नवाबी रोड स्थित बीपीएल शिक्षा प्रयास समिति में जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बीपीएल स्कूली बच्चों को मास्क वितरण किया गया।
इस दौरान सोसाइटी के सदस्यों ने बच्चों को नियमित रूप से मास्क का उपयोग करने, घरों में रहने, धूप से बचने, बेवजह घर से नहीं निकलने, हाथों को नियमित रूप से धोने और सैनिटाईजर का उपयोग करने की जानकारी दी। साथ ही कोरोना संक्रमण से बचाव की जानकारी दी गई। उनका कहना था कि अभी कोरोना संक्रमण कम हो गया है लेकिन मौजूदा दौर में मास्क का उपयोग करना जरूरी है। उन्होंने दो गज की दूरी का पालन करने तथा कराने की अपील भी की।
बीपीएल शिक्षा प्रयास समिति की संस्थापक एवं अध्यक्षा पार्वती किरौला ने हिल्स वैलफेयर सोसाइटी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कोरोना के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरते। लक्षण दिखते ही जांच कराए। इस दौरान श्रीमती किरौला ने सोसाइटी की रेनू बैरागी एवं चित्रा बिष्ट को सम्मान में पौध लगा हुआ गमला भेंट किया।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



