समाचार सच, हल्द्वानी। कात्यायनी फाउंडेशन द्वारा महानगर हल्द्वानी और गौलापार में निर्धन परिवार के बच्चों को मास्क, सेनेटाईजर, जूस व फलों का वितरण किया गया। इस दौरान जागरूकता अभियान के माध्यम से संस्था के पदाधिकारियों ने लोगों को कोरोना बीमारी को लेकर जागरूक भी किया। संस्था की अध्यक्षा आशा शुक्ला ने कहा कि सूचना आने पर संस्था द्वारा जरूरतमंदों को राशन भी उपलब्ध करवाया जा रहा है। उनका कहना था कि संस्था का सेवा कार्य आगे भी जारी रहेगा।
इस सेवा कार्य में कपिल अग्रहरि, शालीन शिखर शुक्ला, अतुल जायसवाल, विजय साहू मौजूद थे।
ADVERTISEMENTS

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


