समाचार सच, हल्द्वानी। कोरोना संक्रमण से बचाव व उससे संबंधित कार्य करने वाले 41 फ्रंटलाईन वॉरियर्स को शुक्रवार को जिलाधिकारी सविन बंसल ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सर्किट हाउस में आयोजित एक सादे समारोह में चार चिकित्सकों के अलावा चार पर्यावरण मित्र, पांच पुलिस कर्मी, छः सैक्टर मजिस्ट्रेट, 8 बीआरटी कर्मियों को यह सम्मान दिया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि कोविड-19 महामारी लम्बी आपदा है। इसका निश्चित काल नहीं है तथा शासन द्वारा समय की मांग को देखते हुए गाइडलाईन में समय – समय पर आवश्यकतानुसार बदलाव किये जा रहे है। इसलिए हमें सचेत व संयमित होकर गाइडर्लाइन के अनुसार लगातार कार्य करना है। कोरोना वॉरियर्स के कार्यों की सराहना करते हुए जिलाधिकारी ने सभी से सिद्दत व लगन से आगे भी कार्य करने का आह्वान किया। कहा कि जिले में तैनात सभी सीआरटी, बीआरटी, चिकित्सक, सैक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट, पर्यावरण मित्र, पुलिस व अन्य कार्यों में तैनात विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी टीम भावना से अच्छा कार्य कर रहे हैं। उन्होंने आशा जताई कि आगे भी उनका यह कार्य जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि हमें स्वयं को समयानुसार ढालते हुए व अपने को बचाते हुए रणनीति बनाकर कार्यों का समयबद्धता से सम्पादन करना है। उन्होंने कहा कि सभी विभागी अधिकारी एवं कर्मचारी समन्वय बनाते हुए कार्य करें। अपने अधीनस्थ कर्मचारियों से दो तरफा संवाद बनाये रखें तथा समय-समय पर उनको प्रोत्साहित करें व उनका उत्साह वर्धन करें ताकि उनकी कार्य क्षमता बनी रहे और अपने कार्यों का ससमय लगन सम्पादन करते रहें। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार मीणा, मुख्य विकास अधिकारी नरेन्द्र सिंह भण्डारी, जिला विकास अधिकारी रमा गोस्वामी, पुलिस अधीक्षक नगर अमित श्रीवास्तव, सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह, उप जिलाधिकारी गौरव चटवाल, ऋचा सिंह, सीओ शान्तनु पराशर समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


