मतगणना टेबल को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया मंथन

खबर शेयर करें

समचार सच, देहरादून। जिला प्रशासन ने मतगणना की तैयारियां तेज कर दी हैं। इस बात पर मंथन किया जा रहा है कि मतगणना टेबल को पूर्व की भांति रखा जाए या इसमें कुछ संशोधन किया जा सकता है। मतगणना टेबल को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी डा. आर राजेश कुमार ने अधिकारियों के साथ मंथन किया। इस बात का आकलन किया गया कि किस सीट के परिणाम कितने राउंड में प्राप्त हो जाएंगे। हालांकि, अभी टेबलों को लेकर सहमति नहीं बन पाई है। इसका भी आकलन किया गया कि बीते विधानसभा चुनाव की भांति टेबल रखने पर परिणाम किस तरह आएंगे और मौजूदा स्थिति के मुताबिक इस व्यवस्था का कोई असर तो नहीं पड़ेगा।

बीते चुनाव की तरह ही टेबल तय की जाएंगी तो बूथों की संख्या के अनुसार सबसे अधिक राउंड धर्मपुर सीट पर चलेंगे और प्रत्याशियों की संख्या अधिक होने के चलते परिणाम भी सबसे अंत में आएंगे। इसके बाद सर्वाधिक राउंड चकराता सीट पर चलेंगे। हालांकि, प्रत्याशियों की संख्या कम होने के चलते परिणाम पहले आ सकते हैं। वहीं, प्रत्याशियों की संख्या कम होने के चलते मसूरी सीट पर सबसे पहले परिणाम घोषित किए जा सकते हैं। पिछले चुनाव में हर सीट की गणना के लिए 14 टेबल लगाए गए थे। वहीं, एक टेबल रिटर्निंग अधिकारी की थी। हर टेबल पर एक बूथ की ईवीएम (इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन) खोली गई। यानी 14 टेबल पर 14 बूथों की मशीन खोलने की व्यवस्था रही। इस तरह एक विधानसभा क्षेत्र में जितने बूथ होंगे, उसे 14 से भाग दे दिया गया। जो संख्या आई, उतने राउंड मान लिए गए। लिहाजा, जिस सीट पर जितने अधिक बूथ होंगे, उसके उतने राउंड बढ़ जाते हैं। इस हिसाब से देखें तो राजपुर रोड व विकासनगर सीट पर सबसे कम नौ पूरे राउंड और 10वां राउंड आधा ही चलेगा। फिर भी प्रत्याशियों की संख्या में अंतर होने के चलते परिणाम एक साथ नहीं आएंगे। इससे बाद कैंट सीट पर भी नौ राउंड पूरे होंगे और 10वां राउंड आधे से कुछ ही अधिक चलेगा। कैंट में 12 प्रत्याशी हैं और परिणाम विकासनगर सीट के बाद प्राप्त होंगे।

यह भी पढ़ें -   उत्तरकाशी के पिरूल प्लांट में भीषण आग: लाखों का सामान राख, दमकल ने घंटों बाद पाया काबू
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440