14 नवम्बर से 19 नवम्बर तक निकलनी वाली भारत जोड़ो यात्रा को लेकर जिला प्रभारी ने ली बैठक

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा प्रत्येक जनपद में भारत जोड़ो यात्रा दिनांक 14 नवम्बर (पं० जवाहर लाल नेहरू जी) के जन्मदिन से 19 नवम्बर स्व0 इंदिरा गाँधी जी की जयन्ती तक प्रत्येक विधान सभा, ब्लाक स्तर पर आयोजित की जा रही है जिसको लेकर आज शुक्रवार को कांग्रेस कार्यालय स्वराज आश्रम हल्द्वानी में जिला एवं महानगर कांग्रेस की बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा कार्यक्रम के लिए जिला प्रभारी प्रेमानन्द महाजन (पूर्व विधायक) एवं प्रदेश महामंत्री अनुपम शर्मा ने बैठक के दौरान कहा कि 14 नवम्बर से 19 नवम्बर तक 6 दिवसीय भारत जोड़ो यात्रा प्रत्येक विधान सभा, ब्लाक स्तर पर आयोजित की जानी है। यात्रा में प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा एवं नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य भी प्रतिभाग करेंगे। जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल ने बताया कि रामनगर विधान सभा क्षेत्र में 14 नवम्बर, भीमताल में 17, कालाढूंगी में 18 व लालकुआं तथा नैनीताल विस क्षेत्र में 19 नवम्बर को निकलेगी। इसके लिए संयोजकों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। महानगर अध्यक्ष राहुल छिम्वाल ने बताया कि भारत जोड़ो यात्रा 17 नवम्बर को हल्द्वानी विधानसभा में निकाली जाएगी। यह यात्रा ऐतिहासिक होगी। विधायक हल्द्वानी सुमित हृदयेश ने कहा कि कश्मीर से कन्या कुमारी तक निकलने वाली राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आजाद भारत की सबसे बड़ी ऐतिहासिक यात्रा हो रही है। यात्रा में हजारों लोग भागीदारी कर रहे हैं। बैठक में ब्लाक एवं नगर कांग्रेस अध्यक्षों ने अपने-अपने ब्लॉक के कार्यक्रमों की विस्तृत कार्यक्रम रखा। इस दौरान पूर्व सांसद डॉ महेन्द्र पाल, हरीश मेहता, हेमन्त बगड्वाल, हरेन्द्र बोरा, चेयरमैन लाल चन्द्र सिंह, रामबाबू मिश्रा ब्लाक अध्यक्ष हेमन्त बगड्वाल, विक्रम सामंत, भाष्कर पडलिया, डीके डालकोटी, हेम पाण्डेय, प्रेम महरा, कोषाध्यक्ष नरेश अग्रवाल, पीसीसी डॉ केदार पलड़िया, महामंत्री राजेन्द्र नेगी, प्रदेश महामंत्री महेश शर्मा, सुरेश जोशी, ब्लाक अध्यक्ष जमुना कत्यूरा, गिरीश पाण्डे, शोभा बिष्ट, विमला सांगुड़ी, पुष्पा नेगी, निर्मला जोशी, नरेन्द्र खनी, इन्द्रपाल आर्य, हाजी सुहेल सिद्धीकी, रविशंकर तिवारी आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें -   शिक्षा के उजाले के सारथीः विज्डम स्कूल के राजेन्द्र पोखरिया ‘शिक्षा गौरव सम्मान’ से सम्मानित

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440