उप कारागार पहुंचे जिला विधिक प्राधिकरण अध्यक्ष, कैदियों से मिलकर जाना उनका हाल

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यपालक अध्यक्ष न्यायमूर्ति संजय कुमार मिश्रा द्वारा पैन इंडिया अवेयरनेस एंड आउटरीच प्रोग्राम के तहत रविवार को उप कारागार हल्द्वानी पहुंचकर उप कारागार का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उनके द्वारा कैदियों से बातचीत कर उनकी परेशानियों को जाना गया। जिसके बाद उन्होंने जेल प्रशासन को कैदियों को आ रही समस्याओ का निवारण करने के लिए निर्देशित दिए। न्यायमूर्ति मिश्रा द्वारा पूरे जेल का निरीक्षण किया गया तथा कैदियों के लिए बनाये जाने वाले भोजन की गुणवत्ता को भी परखा। जिसके बाद भोजन की गुणवत्ता व शुद्धता को बढ़ाने के लिए जेल प्रशासन को निर्देशित किया गया।

उप कारागार में जागरूकता शिविर आयोजित करते हुए न्यायमूर्ति द्वारा कैदियों को उनके अधिकारों के बारे में बताया गया। अंकित जमानती अपराधों में बंद कैदियों के संबंध में न्यायिक अधिकारियों को नियम अनुसार कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया गया। जमानती तस्दीक होने में हो रहे विलम्ब के संबंध में भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

इस मौके पर उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य सचिव राजीव कुमार खुल्बे, जिला जज नैनीताल राजेंद्र जोशी, जिला जज ऊधम सिंह नगर प्रेम सिंह खीमाल,सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊधम सिंह नगर अविनाश श्रीवास्तव, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल इमरान मोहम्मद खान तथा जेल अधीक्षक सतीश कुमार सुखेजा उपस्थित रहे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440