जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मानवाधिकार दिवस पर जेल में बंद कैदियों को अधिकारों के लिए किया जागरूक

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल/जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उत्तराखंड के आदेशानुसार तहसील विधिक सेवा समिति की सचिव/द्वितीय अपर सिविल जज कुमारी अलका एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पैरा लीगल वालंटियर उमा भंडारी द्वारा संयुक्त रूप से मानवाधिकार दिवस के उपलक्ष में उप कारागार हल्द्वानी के बंदियों को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक किया। द्वितीय अपर सिविल जज अलका ने बताया मूल अधिकार व्यक्तित्व के विकास के लिए प्रत्येक नागरिक को उसके जन्म के साथ ही प्राप्त हो जाते हैं जो व्यक्तित्व के विकास के लिए आवश्यकीय हैं।

यह भी पढ़ें -   टेंट की दुकान पहुंचने से पहले ही उजड़ गई जिंदगी... डंपर से भीषण टक्कर में युवक की मौत, महिला जिंदगी की जंग लड़ रही

पैरा लीगल वालंटियर उमा भंडारी ने बताया कि प्रत्येक नागरिक को मूल अधिकारों के साथ-साथ अपने मूल कर्तव्यों पर भी विशेष ध्यान देकर व्यक्तित्व का संपूर्ण विकास कर एक अच्छा जीवन यापन करने के लिए सदैव प्रयत्नशील रहना चाहिए। मूल अधिकारों के साथ-साथ मूल कर्तव्यों का विशेष ध्यान देना चाहिए।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में समय से पहले विधानसभा चुनाव की अटकलों पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिया बड़ा बयान…
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440