खेलो इंडिया वूशु वूमेन लीग चैम्पियनशिप 2023 में जिला नैनीताल का शानदार प्रदर्शन, खिलाड़ियों ने 13 मेडल पर किया कब्जा

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी/देहरादून। वूशु एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड द्वारा ऑफिसर्स क्लब देहरादून में खेलो इंडिया वूशु वूमेन लीग चैम्पियनशिप 2023 का आयोजन किया गया। जिसमें जिला नैनीताल टीम ने विभिन्न आयु वर्ग एवं भार वर्ग में 13 मेडल पर कब्जा किया

बुधवार को यहां जीतने के बाद पहुंची टीम के कोच विक्रम खनी ने बताया कि 29 अगस्त को ऑफिसर्स क्लब देहरादून में खेलो इंडिया वूशु वूमेन लीग चौम्पियनशिप 2023 का आयोजन वूशु एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के द्वारा किया गया। जिसमे जिला नैनीताल टीम ने विभिन्न आयु वर्ग एवं भार वर्ग में 13 मेडल पर कब्जा किया। उन्होंने बताया की निहारिका अंडर 12 में -27 किलो भार वर्ग गोल्ड मेडल एवं राइजिंग प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट जीता एवं नीति पांडे ने अंडर 14 -42किलो भार वर्ग में गोल्ड मेडल एवं राइजिंग प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट जीता। वही धृति सक्सेना ने अंडर 16 -54किलो भार वर्ग में, निकिता रूवाली ने अंडर 16 -54किलो भार वर्ग में, संवी ने अंडर 12 – 24किलो में, विनम्रता लोहनी अंडर 14 -39 केजी में, तेजस्वी अंडर 12 -36किलो में एवं जीविका सिंह ने अंडर 14 -42किलो भार वर्ग में सिल्वर मेडल जीते। साथ ही रेनू बोरा, प्रियांशी मेहता, रक्षी टम्टा, दिविषी, लावण्या ने ब्रॉन्ज मेडल जीते।

यह भी पढ़ें -   जय बाबा केदार! 51 क्विंटल फूलों से सजा धाम, कपाट खुलते ही गूंजा पूरा हिमालय - पहले दर्शन के लिए उमड़ा भक्तों का सैलाब

टीम मैनेजर रोहित यादव ने बताया की खेलो इंडिया विमेंस वूशु लीग उत्तराखंड में स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों को अगले माह आयोजित नार्थ जोन लेवल चौंपियनशिप में प्रतिभाग करेंगे। इस मौके पर कराटे प्रशिक्षक महेंद्र सिंह भाकुनी, लक्ष्मण भट्ट आदि ने बधाई दी।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440