जिला पंचायत अध्यक्ष ने की विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए यह निर्देश…

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। सर्किट हाउस काठगोदाम में विभिन्न विभागों के विकास कार्यों समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया ने कहा कि जो भी विकास कार्ये विभागों द्वारा करवाये जा रहे हैं, उनकी जानकारी संबंधित क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य एवं अन्य जनप्रतिनिधियों को भी कराई जाए। उन्होंने अधिकारियों से जनप्रतिनिधियों के साथ स्थलीय निरीक्षण करने के लिए कहा। इस दौरान बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई और कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए।

मुख्य विकास अधिकारी अशोक कुमार पाण्डे ने बैठक के दौरान जनप्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि उनकी उठाई गई समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने विशेष रूप से यह निर्देश दिया कि यदि समस्याएं शासन स्तर की हैं तो उनके समाधान के लिए शासन से पत्राचार किया जाए और स्थानीय समस्याओं का समाधान स्थानीय स्तर पर किया जाए। इसके साथ ही, उन्होंने जलजीवन मिशन के तहत पर्वतीय क्षेत्रों में जिन घरों को योजना से नहीं जोड़ा गया है, उन्हें शीघ्र जोड़ने की बात कही।

यह भी पढ़ें -   अब थाने जाने की जरूरत नहीं! अमित शाह ने उत्तराखंड में शुरू की e-Zero FIR सेवा

बैठक में पर्वतीय क्षेत्रों में झाड़ियों के कारण दुर्घटनाओं की आशंका को लेकर भी चर्चा हुई। सदस्य अनिल चनौतिया ने झाड़ियों के कटान की मांग की, जिस पर अधिशासी अभियंता लोनिवि ने जल्द कटान का आश्वासन दिया। इसके अलावा, पर्वतीय क्षेत्रों के चिकित्सालयों में एंटी रेबीज़ वैक्सीन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

यह भी पढ़ें -   अमित शाह ने हरिद्वार से धामी की जमकर तारीफ, बोले– “एक-एक समस्या खत्म कर रहे हैं सीएम”

सदस्य नरेन्द्र चौहान, उपाध्यक्ष आनंद दरम्वाल और सदस्य दीपक मेलकानी ने विभिन्न समस्याओं जैसे कि महिला चिकित्सक की तैनाती, सड़क मार्ग की गड्ढामुक्ति और एम्बूलैंस की तैनाती के बारे में सुझाव दिए, जिनका समाधान किया जाएगा।

सर्किट हाउस में एक अन्य बैठक में केन्द्रीय और राज्य वित्त अनुदान मदों के तहत योजनाओं के अनुमोदन और स्वीकृति पर चर्चा की गई। साथ ही, गैंगमेट और श्रमिकों के वेतन में वृद्धि पर विचार विमर्श हुआ। सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं को भी उठाया, जिनका क्रमवार समाधान किया जाएगा।

बैठक में उपाध्यक्ष आनंद दरम्वाल, सदस्य प्रेमबल्लभ बृजवासी, अंकित साह, नरेन्द्र चौहान, किशोरीलाल, निवेदिता जोशी, कमलेश चन्द्र, नेहा, दीपक मेलकानी, कमलेश सिंह, गीता बिष्ट, मीरा और विपिन चन्द्र के साथ जनपद स्तरीय अधिकारी भी उपस्थित थे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440