समाचार सच, हल्द्वानी। डांडिया कार्यक्रम में कैटरिंग डीजे संचालित करने वाले ठेकेदार ने एक महिला को बंधक बना दिया। ठेकेदार ने महिला को इसलिए बंधक बना लिया क्योंकि उसने महिला से पैसे लेने थे। महिला के दामाद की ओर से मामले की शिकायत पुलिस में की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वार्ड 18 रामपुर रोड निवासी सुरेंद्र सिंह पुत्र स्व. गोपाल सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि 29 अक्टूबर को कृपा सिंधु बैंकेट हाल में डांडिया का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा था। इस कार्यक्रम में उसका मित्र मुकेश सागर भी सहयोग कर रहा था। सुरेंद्र का कहना है कि जब उसने मुकेश से कार्यक्रम समापन के बारे में जानकारी ली तो उसने बताया कि कैटरिंग और डीजे संचालन करने वाले ठेकेदार आकाश कुमार ने उनकी सास को बंधक बनाया हुआ है। इसके बाद वह कार्यक्रम स्थल पर पहुंचा और उन्हें बंधक बनाने का कारण पूछा तो आकाश ने बताया कि महिला ने उनके पैसे देने हैं और जब तक वह पैसे नहीं देगी उन्हें छोड़ा नहीं जाएगा। आरोप है कि आकाश ने अभद्रता शुरू कर दी। सुरेंद्र ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440













