रामनगर के चुकम में पहुंचे डीएम एवं विधायक, लिया आपदा-राहत कार्यों का जायजा

खबर शेयर करें

समाचार सच, रामनगर। जिला प्रशासन द्वारा आपदा प्रभावित क्षेत्रों में जन-जीवन सामान्य स्थिति में लाने हेतु लगातार कार्य किये जा रहे है। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल तथा विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने मंगलवार को आपदा प्रभावित क्षेत्र चुकम पहुॅच कर आपदा-राहत कार्यों का जायजा लिया।

जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल के निर्देश पर चुकम में आपदा पीड़ितों के रहने के लिए 50 टैण्टों की व्यवस्था करने के साथ ही पूरे गॉव को राशन वितरित किया गया। चुकम में क्षतिग्रस्त लाइनों को सही करते हुए विद्युत व्यवस्था भी बहाल की गयी है। इस दौरान जिलाधिकारी गर्ब्याल ने आपदा से हुए नुकसान का मौका मुआयना किया तथा आपदा पीड़ितों से वार्ता की। उन्होंने खण्ड विकास अधिकारी को तत्काल चुकम में शौचालय निर्माण कराने के निर्देश दिये।

विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने कहा कि सरकार आपदा पीड़ितों के साथ है तथा पीड़ितों को हर संभव मदद मुहैया करायी जायेगी। उन्होंने कहा कि पीड़ितों को उनके नुकसान का उचित मुआवजा शीघ्रता से दिलाया जायेगा। उन्होंने कहा कि सरकार आपदा पीड़ितों के साथ है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा आपदा पीड़ितों आपदा पीड़ितों के दर्द को समझते हुए पीड़ितों को दी जाने वाली सहायता राशि में भी वृद्धि की गयी है। उप जिलाधिकारी गौरव चटवाल ने बताया कि आपदा प्रभावित क्षेत्र सुन्दरखाल तथा पुछड़ी में 32 टैण्टों की व्यवस्था करने के साथ ही जरूरतन्दों को राशन उपलब्ध कराया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से पीएम मोदी का बड़ा संकल्प, बोले- 2047 तक विकसित भारत बनाकर रहेंगे
Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440