कर्फ्यू ग्रस्त क्षेत्र में डीएम व एसएसपी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। जिले के मुखिया जिलाधिकारी सविन बंसल ने शुक्रवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार मीणा के साथ कर्फ्यू ग्रस्त बनभूलपुरा इलाकों का मौका मुआयना कर वहां के वाशिन्दों के लिए प्रशासन द्वारा की जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान डीएम ने वितरित की जा रही खाद्यान किट तथा सेनेटाइजर कार्य, गैस वितरण आदि का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों के साथ समीक्षा की।

जिलाधिकारी व टीम का हुआ पुष्प वर्षा से स्वागत
शुक्रवार के जिलाधिकारी सविन बंसल अपनी टीम के साथ जब निरीक्षण के लिये पहुंचे तो लाईन नम्बर-8 से गुजरते वक्त लोगों ने घरों से पुष्प वर्षा की, लाईन नम्बर-17 मे पहुंचने पर घर की दहलीज पर आकर छोटे बच्चे हैदर ने गुलाब का फूल देकर जिलाधिकारी बंसल का खैरमकदम किया।

अधिकारियों की पीठ थपथपाई
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी बनभूलपुरा क्षेत्र में अधिकारियों द्वारा की जा रही व्यवस्थाओं से संतुष्ट दिखे तथा अधिकारियों की पीठ थपथपाकर मनोबल बढ़ाया, वहीं जिलाधिकारी ने पीपीई किट से लैस स्वास्थ्य कार्मिकों से मुलाकात की और उनके कार्याे की जानकारियां लेते हुए उत्साहवर्धन किया। उन्होंने नगर निगम द्वारा सेनिटाजेशन व सफाई का कार्य कर रहे पर्यावरण मित्रों की हौसला अफजाई की साथ ही सफाई कर्मचारियों से अपना ख्याल रखने की हिदायत भी दी। जिलाधिकारी ने ड्यूटी पर लगे सभी अधिकारियों से कहा कि वे तत्परता के साथ मनोयोग के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि संक्रमण के इस दौर में जनसेवा सर्वाेपरि है।

यह भी पढ़ें -   छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में हल्द्वानी में कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा सरकार का फूंका पुतला

बनभूलपुरा क्षेत्र में रोस्टर पर खुलेगी वार्डवार सस्ते गल्ले की दुकानें
जिलाधिकारी सविन बंसल ने कहा कि जनता की मांग पर वनभूलपुरा क्षेत्र मे रोस्टर के अनुसार वार्डवार सस्ते गल्ले की दुकानें खोली जायेंगी, लेकिन सोशल डिस्टेनसिंग का पालन अनिवार्य रूप से करेंगे। उन्होेंने कहा कि क्षेत्र मे जनरल स्टोर व राशन की दुकानें सामान की आपूर्ति जनता को उनकी मांग पर होम डिलीवरी की जायेगी लेकिन आपूर्ति विभाग द्वारा जो राशन की किट वितरित की जा रही है उसके लिए लोग सोशल डिस्टैनसिंग बनाते हुये ले सकते है।

संस्तुति पर मेडिकल स्टोर दोपहर 1 बजे के बाद भी खुलेंगे
जिलाधिकारी कहा कि स्थानीय मेेडिकल स्टोर सेक्टर मजिस्टेट की संस्तुति पर दोपहर 1 बजे के बाद भी खोले जायेंगे। उन्होंने सीएमओ डा0 भारती राणा को निर्देशित किया कि यदि बाहर से दवा खरीदकर भी मरीजों को उपलब्ध करानी पड़े तो उपलब्ध कराई जाए। आशा व एएनएम द्वारा जरूरत मन्द लोगों को दवा वितरण किया जा रहा है। क्षेत्र मंे मेडिकल मोबाइल वाहन का रोस्टर तय कर लगा दिया गया है, जो प्रत्येक वार्ड मे राउन्ड करेगी।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में बड़ा हादसा: पानी की टंकी बनी मौत का जाल, मां को बचाने उतरे दोनों बेटे भी नहीं लौटे जिंदा

बनभूलपुरा में खुलेगी पैथलैब
डीएम बंसल ने लोगों की दिक्कत समझते हुए यह निर्णय लिया है कि बनभूलपुरा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में 24×7 कार्य करने वाली पैथलैब खोली जायेगी इस बावत सीएमओ को निर्देश दिये कि बनभूलपुरा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मे पैथलैब क्रियाशील करने की कार्यवाही तुरन्त सुनिश्चित करें।

डीएम ने आरएएफ तथा पुलिस फोर्स की प्रशंसा
जिलाधिकारी श्री बंसल ने ड्यूटी पर लगे आरएएफ तथा पुलिस फोर्स से कहा कि उनके द्वारा जो ड्यूटी निभाई जा रही है वह सराहनीय है, आवश्यकता पडने पर अतिरिक्त पैरामिल्ट्री फोर्स की व्यवस्था की जायेगी।

कर्फ्यू का उल्लंघन करने वालों पर होगी कार्रवाई
जिलाधिकारी ने क्षेत्रीय जनता से अपील की है कि कर्फ्यू के दौरान घरों से बाहर कतई ना निकलेें। कर्फ्यू का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कडी कार्यवाही अमल मे लाई जायेगी। उन्होने कहा कि कर्फ्यू के दौरान हमारी भरसक कोशिश है कि हम यहां के वाशिदों को हर आवश्यक चीजें उनके दरवाजे तक मुहैया करायेंगे।

निरीक्षण में मौजूद अधिकारी
निदेशक डेयरी/पर्यवेक्षक जीवन सिह नगन्याल, अपर पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव,नगर आयुक्त सीएस मर्ताेलिया, सीएमओ डा0 भारती राणा,सिटी मजिस्टेट प्रत्यूष सिह,जोनल मजिस्टेट अशोक जोशी, उपजिलाधिकारी विवेक राय, सहायक नगर आयुक्त विजेन्द्र सिह चौहान, एसीएमओ डा0 रश्मि पंत,डा0 टीके टम्टा, डीएसओ मनोज बर्मन।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440